टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने अनोखी मिशाल पेश की है। उनकी इस कार्य की प्रशंसा करीबी तो करीबी विरोधी भी कर रहे हैं। अपने तरह का यह अनोखा कार्य है। अभी तक किसी भी राजनेता द्वारा इस तरह की पहल नहीं की गई थी। उन्होंने पीपी कीट पहनकर राजधानी रापयुर के इंडोर स्टेडियम में बनाए गए कारोना वार्ड में मरीजों का हाल जाना एवं उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। उनके इस कार्य की पूरे प्रदेश में खूब प्रशंसा हो रही है। उन्होंने इसके माध्यम से मुश्किल घड़ी में मरीजों को सकारात्मक रहकर, मजबूती से लड़ने का संदेश दिया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। 

23 Apr 2021 09:34AM,
by: Babuaa Desk