नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को पॉक्सो कानून पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि स्किन से स्किन का टच हुए बिना नाबालिग पीड़िता को छूना यौन अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यह पॉक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न नहीं है। कोर्ट से तीन साल की सजा पाए शख्स रिहा करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर पहले ही रोक लगा चुका है। कोर्ट ने 27 जनवरी को इस फैसले पर रोक लगाई थी।
10 Feb 2021 12:04PM,by: Thaneshwar sahu
चंडीगढ़ : दिल्ली हिंसा के एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार रात को इकबाल सिंह को पकड़ा। 26 जनवरी को दिल्ली हिंसा मामले में इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली हिंसा का एक और आरोपी इकबाल सिंह होशियारपुर से गिरफ्तार
10 Feb 2021 12:04PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि अमेजॅन और फ्लिपकार्ट के लगातार दुर्व्यवहारों और नियमो की अवहेलना और कई अनुचित व्यापार प्रथाओं में लिप्त होने के कारण भारत का ई कॉमर्स बाजार पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है जिसको लेकर देश के 8 करोड़ व्यापारियों ने कंफडेराशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले नागपुर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल गवर्निंग कॉउन्सिल की बैठक के दूसरे दिन आज बड़ी ई कॉमर्स कम्पनियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारी नेता भाग ले रहे हैं।
10 Feb 2021 11:32AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पेंड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की प्रथम वर्षगांठ पर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
10 Feb 2021 10:57AM,by: Imran Khan
रायपुर :मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार 09 फरवरी की देर शाम मंत्रालय महानदी भवन में सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) निवेश प्रोत्साहन हेतु गठित सशक्त समिति की दसवीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न संस्थानों की व्यवसायिक गतिविधियों की समीक्षा की गयी। साथ ही छत्तीसगढ़ में कार्य करने के इच्छुक सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों के विभिन्न व्यवसायिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
10 Feb 2021 10:09AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








