टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

   रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य खनिज संसाधनों के मामले में देश में अग्रणी स्थान रखता है। खनिजों के उत्पादन से जहां खनिज आधारित उद्योगों के माध्यम से क्षेत्र का विकास होता है, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होते हैं। सरकार खनन कार्यों से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के हितों और कल्याण के लिए खनन पट्टे धारकों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इसके लिए पिछली सरकार में खनिज अधिनियम में जिला खनिज ट्रस्ट के गठन का प्रावधान किया गया था। हालांकि, विशेषज्ञों द्वारा इस प्रावधान में कई कमियों को महसूस किया जा रहा था क्योंकि जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही थी। इसके अलावा, स्थानीय लोगों की भागीदारी भी न्यूनतम थी। इसके अलावा, सीधे प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए धन का उचित उपयोग नहीं किया जा रहा था। सरल शब्दों में, जरूरतमंदों को आवंटित धन से लाभ नहीं मिल रहा था। पूर्ववर्ती प्रावधान में कई अन्य समान कमियों को भी देखा गया था।

09 Feb 2021 10:03AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और उद्योग मंत्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योग के क्षेत्र में तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने कई ऐसी नीतियां बनाई है जो कि राज्य में उद्योग के निर्माण और विकास में सहायक है। प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ में खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता है। निवेश में प्रोत्साहन के लिए राज्य में नवीन औद्योगिक नीति बनाई गई है। इसमें पात्र उद्योगों को सामान्य, प्राथमिकता उद्योगों तथा उच्च प्राथमिकता उद्योगों की श्रेणी में विभाजित कर विभिन्न निवेश प्रोत्साहन अनुदान, छूट एवं रियायतें दी गई है। इसी का परिणाम है कि में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो वर्ष के दौरान कुल 104 एमओयू किए गए है, जिसमें की 42 हजार 714 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 64 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इन निवेशों में स्टील सेक्टर में 78 एमओयू में 37306.39 करोड़, सीमेंट में एक एमओयू राशि 2000 करोड़, एथेनाल में 7 एमओयू 1082.82 करोड़, फूड सेक्टर में 5 एमओयू में 283.61 करोड़ फार्मास्युटिकल केे 3 एमओयू में 56.41 करोड़, डिफेंस सेक्टर के 3 एमओयू में 529.50 करोड़, इलेक्ट्रानिक्स में 2 एमओयू में 30.76 करोड़, सोलर में एक एमओयू 245 करोड़ और अन्य 4 क्षेत्रों में 1179.99 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है।

09 Feb 2021 09:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

पेंड्रा में आज से 2 दिवसीय अरपा महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। हाईस्कूल मैदान में इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों महोत्सव का आगाज होगा, जबकि कल समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता शिरकत करेंगे। महोत्सव में कई विभागों की प्रदर्शनी भी देखने को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का जायका लेने के लिये अलग से मेला आयोजित किया जा रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिये झूले, भिलाई के पुलिस बैंड की प्रस्तुति के अलावा छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा माधवराव सप्रे की स्मृति में सप्रे संवाद कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रख्यात पत्रकार और विचारक राजेश बादल और गिरीश पंकज समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी। पेंड्रा में आज से दो दिवसीय अरपा महोत्सव का होगा आगाज

09 Feb 2021 08:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा,'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं। राजीव कपूर को "राम तेरी गंगा मैली" फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह "एक जान हैं हम" फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने "प्रेम ग्रंथ" मूवी का डायरेक्शन किया था, इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। दिलचस्प बात है कि राजीव कपूर बिलकुल अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "RIP"

09 Feb 2021 08:57AM,
by: Imran Khan