रायपुर : राजधानी में हीरापुर के बाद अब कबीर नगर इलाके में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। कल भी हीरापुर में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ था, कल गिरफ्तार हुए आरोपी ने दूसरी फैक्ट्री का खुलासा किया है। कल गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलवंत सिंह से पूछताछ में सामने बात आई है।
07 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन में दो राज्यों के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले आज असम दौरे पर सोनितपुर जिले पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के सोनितपुर जिले में दो अस्पतालों- बिश्वनाथ और चराइदेव में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने 'असोम माला' कार्यक्रम को भी लॉन्च किया। पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान वह भारत विरोधियों पर भी जमकर बरसे। जानिए उन्होंने असम की रैली में क्या-क्या कहा...
07 Feb 2021 10:31AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली से सटे नोएडा में अवैध वसूली व रुपयों के लेनदेन की लगातार शिकायतों पर सेक्टर 39 कोतवाली की ओखला चौकी के सब इंस्पेक्टर समेत पूरी चौकी पर गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त ने रविवार को तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए पूरी चौकी पर कार्रवाई की है। साथ ही मामले में जांच कर आदेश दिए हैं।
07 Feb 2021 09:42AM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगले महीने बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बात का ऐलान किया। बजट की खूबियों को बताने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिलासपुर को हम एयर कनेक्टविटी देने जा रहे हैं। इस बात का हमने निर्णय ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- `हमें मालूम चला कि बिलासपुर में आंदोलन चल रहा था, हमें समझ नहीं आया कि ये आंदोलन किस बात के लिए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही आश्वासन दे दिया था। मैं आज आपलोगों के बीच ये कहना चाहता हूं कि बिलासपुर हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है, हमने इस बात का निर्णय ले लिया है, 1 मार्च से बिलासपुर से उड़ान शुरू हो जायेगी।`
07 Feb 2021 09:41AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तराखंड : चमोली जिले में एवलांच के बाद ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए राज्य में चमोली से लेकर हरिद्वार तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब यह हादसा हुआ, तब दोनों प्रोजेक्ट पर काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की आशंका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार इस घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि एनडीआरएफ भी प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो चुकी है। पानी का बहाव अब थोड़ा कम हुआ है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
07 Feb 2021 09:06AM,by: Thaneshwar sahu
असम में विधानसभा चुनाव करीब है। कांग्रेस को मजबूती देने व इस चुनाव में विजय दिलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री बघेल के कन्धों पर सौपी गई है। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर है। विमानतल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कह - वहां चुनाव समीप है, पार्टी की ओर से सभी तैयारी हो गई है, 6 दलों के साथ गठबंधन हुए हैं, और उससे असम की स्थिति में परिवर्तन आएगा, आने वाले समय में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार आएगी। मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आज से चुनावी जनसभाओं में भी हिस्सा लेंगे।
07 Feb 2021 09:06AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




