रायपुर :गृह एवं लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 फरवरी सोमवार को सवेरे 9 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 10 बजे बलौदासरार जिले के सिमगा में निजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण करने के बाद बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री श्री साहू अपरान्ह 3.30 बजे बिलासपुर से कार से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे।
07 Feb 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के प्रेस वार्ता पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी को पता है कि बजट में ऐसा कुछ नहीं है जिसकी तारीफ की जा सके। बजट पूरी तरह से चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के हिसाब से बनाया गया है। बजट में किसानो के उपज के एमएसपी की गारंटी नही है,महंगी रसायनिक खाद बीज डीजल कीटनाषक आधुनिक कृषि यंत्रों के कीमतों पर कमी के लिए कोई प्रावधान नही है।कोरोना संकटकाल के चलते रोजी मजदूरी खो चुके श्रमिको एवं दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के वादा का बीते सात साल से बाट जोह रहे युवाओं के रोजगार लिए कोई प्रावधान नही है।जनता कैसे आर्थिक रूप से मजबूत होगी,सस्ती गुणवत्तायुक्त शिक्षा,बेहतर स्वस्थ सुविधाएं,सस्ती रेल यात्रा एवं माल ढुलाई पर कोई फोकस नही है।किचन से लेकर पेट्रोलपंप तक महंगाई पैर पसार चुकी है।बजट में पेट्रोल डीजल से मोदी के मित्रो की मुनाफ़ाखोरी बढ़ाने की पूरी गुंजाइश दिख रही है आमजनता महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे है उसे राहत देने की मंशा बजट में नही है।ऐसे में जब बजट में कुछ है ही नही तो बजट पर बुद्धजीवियों से चर्चा करने आए हरदीप पुरी के पास गोलमोल बात करने के अलावा और कुछ बचता नही है।
07 Feb 2021 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर आरंग क्षेत्र के नवगठित नगर पंचायत समोदा, चंदखुरी और मंदिर हसौद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सूची जारी किए जाने के बाद यहां नये सीएमओं और कर्मचारियों की पदास्थापना कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पंचायत समोदा में मोती लाल साहू, सहायक वर्ग दो, एनआरडीए को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक वर्ग 3 नंद किशोर चौधरी को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा से और तोरण गिरी गोस्वामी सहायक राजस्व निरीक्षक को नगर पंचायत सिमगा से नगर पंचायत समोदा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मंदिर हसौद में श्यामलाल पण्डेल लेखापाल नगर पालिका परिषद अकलतरा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नेमीचंद वर्मा उप अभियंता बलौदाबाजार, रेवा राम मनु सहायक वर्ग 2 नवा रायपुर, टेशमलाल गिलहरे सहायक राजस्व निरीक्षक कुम्हारी को मंदिर हसौद में पदस्थ किया गया है। चंदखुरी नगर पंचायत हेतु केशराम साहू सहायक वर्ग 2 नगर पंचायत फिंगेश्वर को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, ए के निर्मल उप अभियंता गोबरानवापारा, ललित साहू, कैशियर नगर पंचायत खरोरा, प्रवीण कटारिया सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत कुरूद को नगर पंचायत चंदखुरी में पदस्थ किया गया है।
07 Feb 2021 12:31PM,by: Thaneshwar sahu
बलौदाबाजार:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। निर्मित क्षमता से ज्यादा क्षमता के वाहन अवैध रूप से लगातार चलने के कारण ये सड़कें समय से पूर्व खराब हो रहे हैं। कलेक्टर सुनील कुमार जैन की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में ऐसे सड़कों पर निगरानी बढ़ाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
07 Feb 2021 11:57AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, राजधानी में एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू बीते वर्ष रेप पीड़िता की मदद के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी सब इंस्पेक्टर लगातार पीड़िता को धमका रहा था। दुष्कर्म पीड़िता की मदद के बहाने सब इंस्पेक्टर ने किया रेप
07 Feb 2021 11:57AM,by: Imran Khan
चमोली में तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर कहा कि उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। देश उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव कार्य और राहत कार्यों की जानकारी ली जा रही है।
07 Feb 2021 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के प्रसिद्ध चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी का गांव रैणी फिर सुर्खियों में हैं। चमोली जिले में जो ग्लेशियर फटा है, वह इसी गांव में है। रैणी गांव के समीप ही ऋषिगंगा पॉवर प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। इसी गांव के समीप ही विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी है। रैणी गांव के कुंदन सिंह व अन्य ने 2019 में जनहित याचिका दायर की थी। इनका कहना था कि गांव इसके आसपास ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट के बहाने अवैध खनन हो रहा है। मलबे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे हो रहे पर्यावरणीय नुकसान से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने फोटोग्राफ व वीडियो भी याचिका के साथ संलग्न किये थे।
07 Feb 2021 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद :छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना के नरवा गरवा घुरवा बारी अन्तर्गत जिला महासमुंद के विकासखण्ड बसना के ग्राम नवागॉव ग्राम पंचायत गनेकेरा में गौठान निर्माण 3 एकड़ की और पशुओं के चारागाह के लिए 10 एकड़ है । नवागॉव में पशुओं की संख्या 222 है जिसमें से 90 - 110 पशु रोज़ाना नव निर्मित गौठान में आते है । गौठान में मवेशियों को धूप से राहत के लिए बड़ी संख्या में छाया और फलदार पौधों का रोपण भी किया गया है। घुरवा के अंतर्गत 20 नग वर्मी बेड लगाए गए और 10 नग वर्मी कॉम्पोस्ट टेंक निर्माण किया गया है जिसमें बिहान महिलाओं द्वारा वर्मी खाद केचुआ के माध्यम से खाद तैयार किया जा रहा है ।
07 Feb 2021 11:03AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








