टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर :छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विधि, संस्कृत, माईक्रोबायलाजी, बायोकेमेस्ट्री, वानिकी, बायोटेक्नोलाजी और भूगर्भशास्त्र विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक पद हेतु चिन्हांकित 93 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों का दस्तावेज का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

24 Jan 2021 04:01AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने महिलाओं, गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों को जमीन जायदाद की रजिस्ट्री कराने में कई रियायतें दी हैं। राज्य शासन के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने जमीन के छोटे भूखण्ड के स्वामियों को पंजीयन कराने में सुविधा देने पांच डिस्मल तक के भूखण्डों तक के भूखण्डों की रजिस्ट्री, क्रय-विक्रय पर लगी रोक को हटाया गया है। बाजार मूल्य की गाईडलाईन दरों में 30 प्रतिशत की कमी की है। आवासीय भवनों की खरीदी पर पंजीयन शुल्क में रियायत दी गई है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं के पक्ष में सम्पत्ति का अंतरण होने की स्थिति में स्टाम्प शुल्क में एक प्रतिशत की रियायत दी जा रही है। इन रियायतों के साथ लोग काफी तादाद में दस्तावेजों की रजिस्ट्री करा रहे हैं। जिससे शासन को भी राजस्व प्राप्त हो रहा है।

24 Jan 2021 04:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने लोगों और खाद्य व्यवसायों से "घबराहट न करने" का आग्रह किया है और सुरक्षित खपत के लिए मुर्गी के मांस और अंडे की उचित हैंडलिंग और खाना पकाने को सुनिश्चित किया है। FSSAI ने खुदरा मांस की दुकानों पर और उपभोक्ताओं द्वारा और पोल्ट्री मांस को संभालने या संसाधित करने में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। नियामक ने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पोल्ट्री मांस और अंडे खाने के लिए सुरक्षित है और यह सुझाव देने के लिए कोई महामारी विज्ञान डेटा नहीं है कि रोग पके हुआ भोजन के माध्यम से मनुष्यों में जा सकता है।

24 Jan 2021 03:31AM,
by: Ashna Ali