सरगुजा : मैनपाठ वनपरिक्षेत्र के बिलाई ढोड़ी में हाथियों का आतंक है।बीती रात करीब दर्जनभर हाथियों ने गांव में घुसकर जबरदस्त उत्पात मचाया और दो ग्रामीणों के घरो को हाथियों ने तहस-नहस कर डाला। साथ ही ग्रामीणों के घर में रखें अनाजों को भी चट कर गए। बीते देर शाम जब हाथी जंगलों से उतरकर गांव में प्रवेश किए तो ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर असंतोष व आक्रोश बना हुआ है कि वन अमला इस ओर बिल्कुल मुख दर्शक बना हुआ । हाथियों के आने की सूचना भी ग्रामीणों को नहीं दी। हाथियों के पास के जंगलों में आज जाने की सूचना नहीं मिलने की वजह से ग्रामीण निपरवाह थे। उसी समय हाथियों ने गांव पर धावा बोल दिया । हाथियों के आने की सूचना देने में असफल वन अमला की वजह से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि वन परिक्षेत्र के वन परीक्षेत्र अधिकारी मुख्यालय छोड़ अपने घर मे रहते है और यह वनपरिक्षेत्र सिपाहियों के बदौलत चल रहा है। मैनपाठ वनपरिक्षेत्र के बिलाई ढोड़ी में हाथियों का आतंक
08 Jan 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) के अधिकारियों ने कई राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सभी मांसाहारी लोगों को कच्चे चिकन की आपूर्ति बंद कर दी और इसे कीमा बनाया हुआ मांस से बदल दिया। NZP के उप निदेशक (पशु चिकित्सा) ने कहा, "हालांकि तेलंगाना और हैदराबाद ने अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन हम सतर्क हैं और सभी सावधानी बरत रहे हैं।"
08 Jan 2021 02:57PM,by: Ashna Ali
महासमुन्द :देश में कोरोना वायरस का कहर अभी कम हुआ नही कि बर्ड फ्लु के चलते मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, पंजाब व केरल में अलर्ट की स्थिति है। पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया ने बताया कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा जिले के मुर्गी पालकों व व्यवसायियों को जागरूक किया जा रहा है। बर्ड फ्लु को एवियन इनफ्लूएन्जा या फाऊल प्लेग भी कहते हैं। यह भ्5 छ1 वायरस से होने वाला अतिसंक्रमण व घातक रोग है। बर्ड फ्लु का इन्फेकशन अप्रवासी पक्षियों के साथ-साथ मुर्गी, टर्की, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह वायरस, संक्रमित पक्षियों के लार, नाक, आंख स्त्राव व बीट में पाया जाता है। संक्रमित पक्षियों के सम्पर्क में आने से इंसानों में भी यह रोग फैलता है। इसलिए मुर्गी पालकों को सलाह दी जाती है कि मौसमी टीकाकरण के अलावा शेड व आस-पास के क्षेत्रों को नियमित सफाई व मृत मुर्गियों व उसके अपशिष्ट के उचित निपटान से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। महासमुन्द : बर्ड फ्लु के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश
08 Jan 2021 02:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: कोरोना काल में श्रमिकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर देश भर में प्रशंसा बटोरने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए नई पहल शुरुआत की है। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस दिशा में कदम उठाते हुए श्रमिकों के पंजीयन के लिए नई पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस पोर्टल की खासियत होगी कि इसमें पंजीयन बहुत आसान होगा। इसके साथ ही एक मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है। जिसमें नेटवर्क एरिया से बाहर होने पर भी श्रमिक फार्म भरकर अपलोड कर सकता है। मोबाइल को नेटवर्क मिलते ही पंजीयन फार्म सर्वर में अपलोड हो जाएगा और पंजीयन करने वाले श्रमिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आ जाएगा। श्रम मंत्री डॉ. की पहल पर श्रमिकों का होगा ऑनलाइन पंजीयन
08 Jan 2021 02:18PM,by: Thaneshwar sahu
श्रीलंका क्रिकेट फैंस के लिए शुक्रवार 8 जनवरी को एक निराश करने वाले खबर आई। महज 29 साल की उम्र में टीम के ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पारिवारिक कारणों की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। शेहान अब श्रीलंका भी छोड़ रहे हैं वह पूरे परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने जा रहे हैं।
08 Jan 2021 01:43PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





