08 Jan 2021

Generic placeholder image

दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा और गीदम नगर में शहरी क्षेत्रों में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कंट्रोल करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने एक चलित बस गीदम और दंतेवाड़ा के लिए शुरू की। उद्घाटन के मौके पर दंतेवाड़ा कि विधायक देवती कर्मा दंतेवाड़ा सीटी कोतवाली में पहुँचकर उद्घाटन के वक्त बस की स्टेरिंग पर बैठकर बस को स्टार्ट किया। फिर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि बस 24 घण्टे दोनों थानाक्षेत्रों में सेवा देने के लिए तैयार रहेंगी। और लोग चलते फिरते भी एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। अगर इस तरह से चलित बस को सफलता मिली तो आने वाले दिनों में जिले के सभी थानों मेबस सेवा शुरू की जाएगी।

08 Jan 2021 05:52PM,
by: Jerome Fernandez
Generic placeholder image

नारायणपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 एवं 10 जनवरी को नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 85.91 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वप्रथम आदर्श गौठान केरलापाल का निरीक्षण करेंगे फिर केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात श्री बघेल हाई स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा में 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे। भूमिपूजन में विभिन्न विभागों के राजनांदगांव बारसूर रोड से माहका, खोड़गांव अंजरेल फुटहिल सी.सी.रोड निर्माण, नारायणपुर गारपा मार्ग, ब्रेहबेड़ा से कंदाड़ी-कीहकाड-मुरनार-बेचा मार्ग, ट्रांजिट हॉस्टल, आंगनबाड़ी केंद्रों, एन आर सी रूम, धान संग्रहण केंद्र में शेड, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डोम एवं अतिरिक्त कक्ष, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, धान चबूतरा, यात्री प्रतीक्षालय, समुदायिक शौचालय निर्माण, बाजार शेड, सोलर हाई मास्ट संयंत्र तथा सोलर पम्पो की स्थापना शामिल है। इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों मंे आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 15 नग धान चबूतरा, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डायनिग शेड, उप स्वास्थ्य केंद्र, समुदायिक भवन, नवीन पंचायत भवन, अटल समरसता भवन ओरछा, 30 ग्रामो में सोलर ड्यूल पम्प, 30 स्थलो में सोलर हाई मास्ट संयंत्र, बी एस ए एल टावर में सोलर पावर प्लांट तथा कुकड़ाछोड एवं एडका में नवनिर्मित थाना शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल 9 जनवरी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई का निरीक्षण करेंगे। गरीब बच्चों को निजी स्कूलों की भांति सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूल का उन्नयन इंगलिश मीडियम स्कूल में किया गया है। इस स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। जिनमें 263 विद्यार्थियांे को प्रवेश दिया गया है तथा 34 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की गई है। यहां फर्नीचर, आधुनिक प्रयोगशाला, उत्कृष्ट ग्रंथालय, खेल संसाधन की पूरी सुविधा बच्चांे को दी जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट स्मार्ट क्लासेस से बच्चों को शिक्षा मिलेगी। पुलिस थाना नारायणपुर के समीप पुलिस पेट्रोल पंप का लोकार्पण, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कार्यक्रम तथा विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो से भेंट एवं चर्चा करेंगे। 10 जनवरी को फूलझाड़ू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन एवं मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त करेंगे।

08 Jan 2021 05:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग द्वारा सिकलरवैल के सदेहात्सक प्रकरणों की पहचान करने कं लिए बडे पैमाने पर स्क्रीनिंग की गई है । स्क्रीनिंग में 103 लाख बालक-बालिकाओ को सिकलसेल के संदैहात्मक प्रकरणों के रूप में चिन्हित किया गया है । ऐसे संदेहात्मक बच्चों अथवा वयस्कों से सिकलसेल रोग की पुष्टि के लिए जांच अब तक मुख्यत: बडे शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध रहती थी । इस समस्या को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक अभिनव पायलेट परियोजना आरंभ की जा को है । नई तकनीक का उपयोग कर सिकलसेल रोग की पुष्टि हेतु जांच ग्राम स्तर पर एबं छोडे स्वास्थ्य कंन्दो में भी सरलता है की जा सकेगी । परियोजना का शुभारभ स्वास्थ्य मंत्री टी यस सिहदेव द्वारा किया गया । परियोजना की शुरूआत प्रदेश के 5 जिलों दुर्ग, सरगुजा, दंतेवाड़ा, कोरबा व महासमुंद से की जा रही है।

08 Jan 2021 05:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल राज्यों को पत्र लिखा है। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और यहां के नए मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का उनसठ प्रतिशत हो गए हैं। राज्यों को सलाह दी गई है कि वे संक्रमण के मामलों, विशेषकर कुछ देशों में पाए गए कोविड के नए स्ट्रेन के देश में पहुंचने को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा कि टैस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर कड़ाई से अमल करें तथा संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास करें। मास्क पहनने तथा हाथों की स्वच्छता के साथ ही सुरक्षित दूरी बनाए रखने पर भी जोर देने की भी सलाह दी गई है। राज्यों को भरोसा दिलाया गया कि इस महामारी के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

08 Jan 2021 04:40PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। रमन सिंह जी ने 15 साल में 18255 करोड़ रू. खर्च किये है। सिंचाई क्षमता सिर्फ 16000 हेक्टेयर बढ़ पायी है। 15 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर रायपुर-बिलासपुर रोड आज तक अधूरी है। रायपुर जगदलपुर नेशनल हाईवे की जो दुर्दशा रमन सिंह सरकार में हुई आज 15 साल पहले इससे बहुत बेहतर स्थिति थी। 11 नेशनल हाईवे रायपुर-बिलासपुर अधूरा, बिलासपुर-सरगुजा अधूरा, रायगढ़-जशपुर दुर्दशा सब जानते हैं। रायपुर-जगदलपुर का बुरा हाल और बिजली के क्षेत्र में तो भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी नए कीर्तिमान स्थापित हुए। भाजपा के 15 साल के कुशासन में डीएमएफ का पैसा हितग्रायिं के बजाय, गांव वालों के बजाय कमीशन खोरी के चलते निर्माण कार्यों में खर्च करके आम आदमी की जरूरतों की कीमत पर झूठी वाहवाही लूटने वाले रमन सिंह जी अब बड़े-बड़े बातें करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखते हैं। 15 साल के कुशासन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को इसीलिए 15 सीटों तक सीमित कर दिया।

08 Jan 2021 04:40PM,
by: Thaneshwar sahu