08 Jan 2021

Generic placeholder image

 महासमुन्द :देश में कोरोना वायरस का कहर अभी कम हुआ नही कि बर्ड फ्लु के चलते मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश, पंजाब व केरल में अलर्ट की स्थिति है। पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डाॅ. डी.डी. झारिया ने बताया कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा जिले के मुर्गी पालकों व व्यवसायियों को जागरूक किया जा रहा है। बर्ड फ्लु को एवियन इनफ्लूएन्जा या फाऊल प्लेग भी कहते हैं। यह भ्5 छ1 वायरस से होने वाला अतिसंक्रमण व घातक रोग है। बर्ड फ्लु का इन्फेकशन अप्रवासी पक्षियों के साथ-साथ मुर्गी, टर्की, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह वायरस, संक्रमित पक्षियों के लार, नाक, आंख स्त्राव व बीट में पाया जाता है। संक्रमित पक्षियों के सम्पर्क में आने से इंसानों में भी यह रोग फैलता है। इसलिए मुर्गी पालकों को सलाह दी जाती है कि मौसमी टीकाकरण के अलावा शेड व आस-पास के क्षेत्रों को नियमित सफाई व मृत मुर्गियों व उसके अपशिष्ट के उचित निपटान से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। महासमुन्द : बर्ड फ्लु के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश

08 Jan 2021 02:32PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: कोरोना काल में श्रमिकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर देश भर में प्रशंसा बटोरने वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए नई पहल शुरुआत की है। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस दिशा में कदम उठाते हुए श्रमिकों के पंजीयन के लिए नई पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस पोर्टल की खासियत होगी कि इसमें पंजीयन बहुत आसान होगा। इसके साथ ही एक मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है। जिसमें नेटवर्क एरिया से बाहर होने पर भी श्रमिक फार्म भरकर अपलोड कर सकता है। मोबाइल को नेटवर्क मिलते ही पंजीयन फार्म सर्वर में अपलोड हो जाएगा और पंजीयन करने वाले श्रमिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आ जाएगा। श्रम मंत्री डॉ. की पहल पर श्रमिकों का होगा ऑनलाइन पंजीयन

08 Jan 2021 02:18PM,
by: Thaneshwar sahu