08 Jan 2021
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ज़मीनी स्तर तक ले जाने के प्रयास में, लगभग 80 से 100 नेताओं की एक टीम ने पार्टी के "सांगजन सृजन" कार्यक्रम के लिए विभिन्न जिलों में डेरा डालना शुरू कर दिया है, जो 3 जनवरी को लॉन्च किया गया था। यह कार्यक्रम 25 जनवरी तक चलेगा।
कार्यक्रम के तहत, पार्टी ने अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए शहरी क्षेत्रों के सभी 8,000 ‘नय पंचायतों के वार्डों में अपनी इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।
08 Jan 2021 08:02AM, by: Ashna Ali
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव करीब सौ फीसदी जली हुई हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को देर रात जलाया गया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है।मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा स्थित मंदिर ग्रीन सिटी के पीछ मैदान में युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव करीब 30 से 35 साल की उम्र के युवक का लग रहा है। शव को आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिंदा ही जलाया गया है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
08 Jan 2021 06:56AM,by: Imran Khan
रायपुर - शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता हामिद हुसैन खान को नगर निगम का वकील (पैनल लॉयर) नियुक्त किया गया है l हामिद हुसैन खान की नियुक्ति मेयर इन काउंसिल का संकल्प क्रमांक 22. पारित दिनांक 24:12 2020 के अनुसार दिनांक 6-1- 2021 को अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर द्वारा की गई हैl हामिद हुसैन रायपुर जिला न्यायालय में रायपुर नगर निगम के प्रकरण में निगम की ओर से में पैरवी करेंगे l ज्ञात हो कि हामिद हुसैन खान वर्तमान में रायपुर जिला न्यायालय में राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त लोक अभियोजक (शासकीय अधिवक्ता) के पद पर भी पदस्थ हैं l नगर निगम में अपनी नियुक्ति पर हामिद हुसैन ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महापौर एजाज ढेबर तथा रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, और एमआईसी सदस्य तात्यापारा वार्ड के पार्षद रितेश त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है l
08 Jan 2021 06:55AM,by: Imran Khan
रायपुर: आज रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़ जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इस पूर्वाभ्यास में हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बनाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ड्राई रन की आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रायपुर सहित कई जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास जारी
08 Jan 2021 06:42AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वैक्सीनेशन से पहले आज सबसे बड़ी रिहर्सल की जा रही है। आज देश के सभी 736 जिलों में एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास(ड्राई रन) किया जा रहा है। इसको लेकर देश के सभी राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत दिल्ली के एम्स में ड्राई रन शुरू किया जा चुका है।
08 Jan 2021 06:41AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :आज प्रस्तुत एक प्रकरण में अनावेदक की अनुपस्थिति पर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के मार्फत उसे आयोग के समक्ष उपस्थित करने के निर्देश दिए।महिलाओ को कमजोर न समझे,उनसे किसी भी तरह की धोखाधड़ी करना अपराध है।आवेदक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करके पूरी सम्पति संबंधित ने हड़प कर ली हैं।इसके चलते महिला के ऊपर लगभग एक करोड़ का कर्ज हो चुका हैं।आयोग के अध्यक्ष ने महिलाओ को इस बात के लिए सतर्क किया है कि प्यार के झूठे जाल में फंसकर अपनी आर्थिक स्वतंत्रतता को न खोये। इसी तरह युवा अपनी संयम को बनाये रखे। समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए सावधानी से कार्य करें।
08 Jan 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने आज बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम किंजोली में इमली प्रसंस्करण केन्द्र तथा बकावण्ड में काजू प्रसंस्करण केन्द्र का अवलोकन और इसकी सराहना की। प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्ण तीन दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे हैं। उन्होंने किंजोली के इमली एवं बकावण्ड स्थित ग्राम राजनगर के काजू के प्रसंस्करण के कार्यों को बढ़ावा देने तथा इस कार्य में लगे लोगों को उनके मेहनत का उचित दाम दिलाने हेतु सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
08 Jan 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







