08 Jan 2021

Generic placeholder image

सरगुजा : मैनपाठ वनपरिक्षेत्र के बिलाई ढोड़ी में हाथियों का आतंक है।बीती रात करीब दर्जनभर हाथियों ने गांव में घुसकर जबरदस्त उत्पात मचाया और दो ग्रामीणों के घरो को हाथियों ने तहस-नहस कर डाला। साथ ही ग्रामीणों के घर में रखें अनाजों को भी चट कर गए। बीते देर शाम जब हाथी जंगलों से उतरकर गांव में प्रवेश किए तो ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर असंतोष व आक्रोश बना हुआ है कि वन अमला इस ओर बिल्कुल मुख दर्शक बना हुआ । हाथियों के आने की सूचना भी ग्रामीणों को नहीं दी। हाथियों के पास के जंगलों में आज जाने की सूचना नहीं मिलने की वजह से ग्रामीण निपरवाह थे। उसी समय हाथियों ने गांव पर धावा बोल दिया । हाथियों के आने की सूचना देने में असफल वन अमला की वजह से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि वन परिक्षेत्र के वन परीक्षेत्र अधिकारी मुख्यालय छोड़ अपने घर मे रहते है और यह वनपरिक्षेत्र सिपाहियों के बदौलत चल रहा है। मैनपाठ वनपरिक्षेत्र के बिलाई ढोड़ी में हाथियों का आतंक

08 Jan 2021 02:57PM,
by: Thaneshwar sahu