जम्मू और कश्मीर के 31 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बुधवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सातवें चरण के लिए मतदान जारी है। ठंड के मौसम की स्थिति को भांपते हुए, मतदाता आज सुबह कठुआ के नगरी ब्लॉक के एयरवन में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। तापमान की जांच और सामाजिक दूरी सहित बूथ पर आवश्यक कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। 438 पंच और 69 सरपंच सीटों के लिए आज एक साथ मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान जारी
16 Dec 2020 07:00AM,by: Ashna Ali
धमतरी : पटवारी संघ की हड़ताल आज भी जारी है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कर चल रहे इस हड़ताल में पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक जारी है। जिसके हड़ताल के चलते काम प्रभावित हुआ है। आम आदमी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने भी हड़ताली पटवारियों को काम पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें काम पर लौटने को कहा गया है।
16 Dec 2020 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के लिए चिप्स द्वारा विकसित वेबसाइट और मोबाइल एप को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला है। देश की ख्याति प्राप्त आई.टी. संस्था एलेट्स टेक्नोमिडिया ने डिजिटल गवर्नेंस श्रेणी में गोधन न्याय योजना को वर्चुअल समारोह में “अवार्ड आफ एक्सीलेंस” प्रदान किया है। वर्चुअल समारोह में छत्तीसगढ़ की कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि विभाग डॉ. एम. गीता सम्मानित किया गया।
16 Dec 2020 05:49AM,by: Thaneshwar sahu
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत के विजय की 50वीं वर्षगांठ के आयोजन की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेशनल वार मेमोरियल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 'स्वर्णिम विजय मशाल' को प्रज्जवलित किया। इस मौके पर चार विजय मशाल प्रज्जवलित किए गए। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत के साथ अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख उनके साथ मौजूद रहे।
16 Dec 2020 05:23AM,by: Thaneshwar sahu
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत से राजनीति में हाथ मिलने के संकेत दिए हैं। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम)के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा कि वह लोगों के हित के लिए किसी भी तरह का "ईगो" त्याग देने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर उन्होंने कहा कि रजनीकांत की नीतियां स्पष्ट नहीं होने तक वह कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।
16 Dec 2020 05:01AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कच्छ की धरती से विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है। वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि कई वर्ष से किसान संगठन इसकी मांग करते थे, विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था। कच्छ से प्रधानमंत्री का किसानों को संदेश
16 Dec 2020 02:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







