प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यनी आज संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया। नए भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी। पार्लियामेंट हॉल में कुल 1,224 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। मौजूदा संसद 1921 में बनना शुरू हुई थी, 6 साल बाद यानी 1927 में बनकर तैयार हुई।
10 Dec 2020 08:32AM,by: Imran Khan
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई संसद भवन के प्रतीकात्मक लॉन्च को चिह्नित करने के लिए दिल्ली के बीच में शिलान्यास समारोह किया। इस मौके पर टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी, राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश और विभिन्न धार्मिक नेता भी उपस्थित थे। इस वर्ष सितंबर में, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने नए संसद भवन के निर्माण के लिए बोली जीती थी। प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे इस अवसर पर अपना संबोधन देंगे.
10 Dec 2020 08:04AM,by: Ashna Ali
केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन में चीन और पाकिस्तान का समर्थन था। उन्होंने कहा, "दिल्ली में किसानों का जो आंदोलन हो रहा है, वह किसानों का नहीं है।" उन्होंने कहा कि पहले भी मुसलमानों को सीएए और एनआरसी पर गुमराह किया गया था.
10 Dec 2020 07:35AM,by: Ashna Ali
प्रदेश में कोरोना का टीका लगना कब शुरू होगा, यह साफ नहीं है लेकिन जिस तरह अचानक तैयारी तेज हुई है। उससे लगता है कि यहां वैक्सीन पहुंचने के दिन ज्यादा दूर नहीं है। बुधवार को डीकेएस अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन स्टोरेज में कोरोना टीके के लिए एक अलग हाॅल बनाकर उसमें विशाल फ्रिज इंस्टाल कर दिया गया है।यह फ्रिज 45 से 90 हजार तक कोरोना वैक्सीन को 2 डिग्री तापमान में रख सकेगा । पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन यहीं से सप्लाई किए जाएंगे। हालांकि अभी राज्य को केंद्र से इस निर्देश का इंतजार है कि यहां कौन सी वैक्सीन सप्लाई होगी और उसे किस तापमान में रखना होगा। कोरोना वैक्सीन स्टोरेज के नाम पर विभाग ने 15 बाई 18 फीट का एक बड़ा हाल बनाया है,जो पूरी तरह से एयर टाइम और सुरक्षित है। बुधवार को यहां एक देशी कंपनी का बड़ा फ्रिज इंस्टाल करने की प्रक्रिया लगभग ढाई घंटे चली। फ्रिज का इंस्टालेशन दोपहर 12.10 बजे से शुरू होकर 2.40 बजे पूरा हो गया। इसके बाद फ्रिज का डेमो भी किया गया,शुरूआत में इसमें डिस्टिल्ड वाटर के कुछ डोज भी रखकर देखे गए, जिनका तापमान बमुश्किल डेढ़ - दो मिनट में 2 डिग्री से नीचे यानी फ्रीजिंग प्वाइंट पर पहुंच गया। इसकी पूरी वीडियो रिकार्डिंग की गई और इस वीडियो का शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और हेल्थ अफसरों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने अन्य राज्यों और दुनिया के तमाम देशों में कम्युनिटी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियां तेज कर दी हैं। जो पहला वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है,उसमें इसके अलावा दो-तीन फ्रिज और इंस्टाल किए जा सकते हैं। एक फ्रिज का रेट लगभग ढाई लाख रुपए बताया गया है। रायपुर मे वैक्सीन स्टोरेज की अचानक तैयारी तेज
10 Dec 2020 07:01AM,by: Imran Khan
रायपुर : गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 10 दिसम्बर गुरुवार को बेमेतरा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। वे सवेरे 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 11.30 बजे बेरला विकासखंड के ग्राम खमतराई में, 12.30 बजे ग्राम लेंजवारा में, 1.30 बजे ग्राम अमोरा में और 3.30 बजे ग्राम देवरबीजा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। मंत्री श्री साहू शाम 5 बजे साजा विकासखंड के ग्राम हरदास में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस रायपुर लौटेंगे।
10 Dec 2020 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 दिसंबर को राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। वे दोपहर 12ः10 बजे राजभवन से प्रस्थान करेंगी और दोपहर 12ः15 जय स्तंभ चौक पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से दोपहर 12ः20 बजे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगी।
10 Dec 2020 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








