प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नव-नियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, "भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई-समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।" शरीफ ने कल पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम को ट्वीट कर दी बधाई
12 Apr 2022 07:29AM,by: Naveen kumar sahu
इमरान खान के छह करीबी बिना इजाजत देश नहीं छोड़ सकेंगे। फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने इमरान के इन छह करीबियों के नाम स्टॉप लिस्ट में शामिल कर लिए हैं। इसमें इमरान खान के मुख्य सचिव आजम खान, शाहबाज गिल, शहजार अकबर, डीजीपी पंजाब गोहर नफीस, मोहम्मद रिजवान व पीटीआई के सोशल मीडिया हेड अर्सलान खालिद का नाम शामिल है। पाकिस्तान: इमरान के छह करीबी स्टॉप लिस्ट में शामिल
11 Apr 2022 10:32AM,by: Naveen kumar sahu
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर के सिटी काउंसिल ने भारत से चोरी हुईं 7 ऐतिहासिक कलाकृतियों को वापस लौटाने के लिए मतदान किया है। इनमें से 6 प्राचीन कलाकृतियों की चोरी 19वीं सदी के दौरान हिंदू मंदिरों से हुई थी जबकि एक तलवार भारत से बाहर तस्करी किए जाने के बाद अवैध रूप से खरीदी गई थी।
10 Apr 2022 10:22AM,by: Naveen kumar sahu
यूट्यूब ने रूसी सरकारी चैनल ड्यूमा टीवी को "यूट्यूब की सेवा की शर्तों के उल्लंघन के लिए ब्लॉक कर दिया है।'' इस मामले में गूगल ने कहा कि, ''अगर कोई अकाउंट सेवा शर्तों का उल्लंघन करता है तो हम उचित कार्रवाई करते हैं। हमारी टीमें किसी भी अपडेट पर बारीकी से निगरानी कर रही हैं।' यूट्यूब ने रूस के सरकारी चैनल ड्यूमा टीवी को किया ब्लॉक
10 Apr 2022 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कहा है कि खान का 'दिमाग खराब हो गया है।' पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम ने कहा, "अगर आप (इमरान) भारत को इतना ज़्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान में जीना छोड़ दीजिए।"
09 Apr 2022 02:01PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



