अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक और गेमिंग ऐप पबजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। तालिबानी प्रवक्ता इनामुल्लाह समांगानी ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया और कहा कि 'ऐसे ऐप से युवा गुमराह होते हैं।' अफगानी टीवी चैनल्स पर 'अनैतिक कंटेंट' दिखाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। अफगानिस्तान: तालिबान सरकार ने टिकटॉक और पबजी पर लगाया प्रतिबंध
22 Apr 2022 08:27AM,by: Naveen kumar sahu
रूस ने 'सरमात' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जिसे रूसी रक्षा मंत्रालय ने दुनिया की 'सबसे शक्तिशाली मिसाइल' बताया है। 200 टन से अधिक वज़न वाली यह मिसाइल कई हथियार ले जाने में सक्षम है। रूसी मीडिया के मुताबिक, सरमात एक तीन चरण वाली मिसाइल है जो 18,000 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकती है।
22 Apr 2022 08:04AM,by: Naveen kumar sahu
नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने बताया है कि यूएई में नियोपे टर्मिनल्स पर भीम यूपीआई शुरू किया गया है जिसके बाद भारतीय यात्री अब यूएई की दुकानों पर यूपीआई इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, पिछले साल एनपीसीआई ने नियोपे के साथ साझेदारी की थी। सिंगापुर व भूटान में पहले से भारतीय यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं। अब यूएई में भी कर सकेंगे भीम यूपीआई भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल
22 Apr 2022 08:04AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि रूस ने 'सरमात' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा, "यह अनूठा हथियार हमारे सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमता को मज़बूत करेगा, बाहरी खतरों से सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और हमारे देश को धमकाने की कोशिश करने वालों को दो बार सोचने पर मजबूर करेगा।" रूस ने किया 'सरमात' मिसाइल का परिक्षण
21 Apr 2022 09:26AM,by: Naveen kumar sahu
यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद (गुजरात) पहुंचे जहां राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री जॉनसन अहमदाबाद के बाद दिल्ली जाएंगे। भारत में यूके के उच्चायोग के अनुसार, जॉनसन का दौरा आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी को लेकर सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा। यूके के पीएम पहुंचे भारत, गुजरात में हुआ स्वागत
21 Apr 2022 06:07AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्वी नाइजीरिया के ताराबा प्रांत में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि यह घटना ताराबा के इरावे शहर में स्थित एक भीड़-भाड़ वाले रेस्तरां में हुई। प्रवक्ता ने कहा, "यह एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण के कारण होने का संदेह है, जिसमें विस्फोट हो गया।"
21 Apr 2022 12:21AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



