प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन (जर्मनी) में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "नया भारत अब सिर्फ सुरक्षित भविष्य की नहीं सोचता बल्कि खतरे मोल लेता है, इनोवेट करता है और इन्क्युबेट करता है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है। 2014 के आसपास, हमारे देश में 200-400 ही स्टार्टअप्स हुआ करते थे। आज 68,000 से भी ज़्यादा स्टार्टअप हैं।
03 May 2022 08:04AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि, "21वीं सदी के इस तीसरे दशक की सबसे बड़ी सच्चाई है कि भारत ग्लोबल हो रहा है। कोविड काल में भारत ने 150 से ज़्यादा देशों को ज़रूरी दवाइयां भेजकर अनेकों ज़िंदगियां बचाने में मदद की।" उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया समस्या का सामना करती है तो भारत समाधान लाता है।
03 May 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
मदीना (सऊदी अरब) की मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ नारेबाज़ी के मामले में फैसलाबाद (पाकिस्तान) पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों पर ईशनिंदा का मामला दर्ज किया है।
01 May 2022 01:57PM,by: Naveen kumar sahu
चीन के हुनान प्रांत में छह मंजिला इमारत गिरने से कम से कम 39 लोग लापता हैं और 23 लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीनी मीडिया ने बताया कि अब तक कम से कम पांच लोगों को बचाया गया है। संपत्ति के मालिक, जिसमें रेस्तरां, एक कैफे, एक परिवार द्वारा संचालित होटल और फ्लैट हैं, को अवैध निर्माण के संदेह में हिरासत में लिया गया है।
30 Apr 2022 11:46PM,by: Babuaa Desk
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 28 अप्रैल तक 22,800 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। मंत्रालय ने ट्वीट किया, "रूस के अब तक 970 टैंक, 2,389 आर्मर्ड व्हीकल, 155 हेलीकॉप्टर, 76 फ्यूल टैंक, 1,688 व्हीकल/कटर्स और 187 एयरक्राफ्ट समेत अन्य सैन्य उपकरणों को नष्ट किया गया है।"
29 Apr 2022 03:34AM,by: Naveen kumar sahu
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया से नए खतरों को लेकर अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे। बाइडेन 20 से 24 मई तक अपनी यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो से अलग से मुलाकात करेंगे।
29 Apr 2022 01:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


