03 May 2022
छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अजय पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कांग्रेस ने अजय सिंह को पार्टी से किया निष्कासित
03 May 2022 03:23PM,by: Naveen kumar sahu
दुर्ग बाल संप्रेषण गृह से भागे बालक की बिलासपुर में मिली लाश की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। बाल संप्रेषण गृह से फरार बालक की हत्या उसी के साथियों ने चोरी की रकम को लेकर हुए विवाद के चलते चाकू और पत्थर पटक कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। बाल संप्रेषण गृह से फरार बालक की हत्या मामले में पांच गिरफ्तार
03 May 2022 03:23PM,by: Naveen kumar sahu
12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर शामिल किए जाने के एक दिन बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने आज टीके की कीमत में संशोधन करते हुए इसमें भारी कटौती की है। एसआईआई ने हर खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है। इसमें टैक्स शामिल नहीं है। एसआईआई ने घटाई कोवोवैक्स की कीमत
03 May 2022 03:05PM,by: Naveen kumar sahu
गीतकार मनोज मुंतशिर ने हिंदी भाषा को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि, "हिंदी फिल्म उद्योग न समाप्त हुआ है और न कभी होगा। उन्होंने आगे कहा, "अंग्रेज़ी पढ़ना और जानना अच्छा है लेकिन हिंदी फिल्में बनाने वाले जिस दिन रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हिंदी बोलना शुरू कर देंगे, हमारी फिल्मों में आत्मा अपने आप उतर आएगी।" हिंदी फिल्म उद्योग खत्म नहीं हुआ है और न कभी होगा: मनोज मुंतशिर
03 May 2022 02:08PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले भाषण पर गौर किया जा रहा है और ज़रूरत पड़ने पर कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र: पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
03 May 2022 02:08PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






