अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध के बीच अपने कुछ सलाहकारों को या तो हटा दिया है या उन्हें नज़रबंद कर दिया है। पुतिन को युद्ध की ज़मीनी हकीकत के बारे में सही जानकारी नहीं दिए जाने की रिपोर्ट पर बाइडन ने कहा, "लगता है वह सेल्फ-आइसोलेट हो गए हैं।"
01 Apr 2022 07:05AM,by: Naveen kumar sahu
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके मद्देनज़र पुलिस ने राजधानी के कई हिस्सों में रातभर कर्फ्यू लगा दिया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की।
01 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान की जगह पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के छोटे भाई शहबाज़ शरीफ ले सकते हैं। वह सबसे लंबे समय तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहने वाले शख्स हैं। वह 2018 में पीएमएल-एन के प्रमुख चुने गए थे और अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं।
01 Apr 2022 06:04AM,by: Babuaa Desk
विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने राज्यसभा में बताया कि वर्तमान में लगभग 50 भारतीय यूक्रेन में हैं और उनमें से कुछ ही भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनकी वापसी की कोशिश दूतावास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अबतक 22,500 भारतीय यूक्रेन से वापस लौटे है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान को खतरा है और उनकी हत्या की साजिश रची गई है. फैसल वावड़ा ने कहा, "पीएम इमरान खान को सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते समय बुलेटप्रूफ शील्ड का उपयोग करने की सलाह दी गई है ... लेकिन उन्होंने कहा कि वह सर्वशक्तिमान अल्लाह द्वारा निर्धारित समय पर इस दुनिया को छोड़ देंगे।"
31 Mar 2022 12:36PM,by: Babuaa Desk
बातचीत के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के दिल्ली आने से पहले अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भारत की आलोचना की थी. अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना ने कहा, "अब समय इतिहास के दाहिने तरफ खड़े होने का है, और अमेरिका और दर्जनों अन्य देशों के साथ खड़े होने का, आजादी के लिए खड़े होने का ... यूक्रेनी लोगों के साथ, और वित्त पोषण और ईंधन भरने और सहायता करने का नहीं।" रायमोंडो ने कहा। जाने क्यों अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भारत की आलोचना करी
31 Mar 2022 11:27AM,by: Babuaa Desk
रूस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता में ज़्यादा उम्मीद जगाने वाली बात नहीं दिखी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर आगे कुछ प्रगति होगी तो वह इसकी जानकारी देंगे। जानकारी के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से अब तक 40 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में ज़्यादा उम्मीद नहीं: रूस
31 Mar 2022 10:33AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं। पुतिन को गुमराह कर रहे उनके सलाहकार: अमेरिका
31 Mar 2022 09:23AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


