पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने इस्तीफे की चर्चाओं के बीच इस्लामाबाद की रैली में कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के विकास के लिए राजनीति में आए थे। इमरान ने आगे कहा कि, "जब हम पांच साल पूरा करेंगे तो पूरा मुल्क देखेगा कि इतिहास में दूसरी किसी सरकार ने उतनी गरीबी कम नहीं की जितनी हमने की।" पांच साल करूंगा पूरे, नहीं दूंगा इस्तीफा: इमरान खान
28 Mar 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने कहा है कि ऐसे सभी क्षेत्रों में हो रहे जनमत संग्रह अवैध और गैरकानूनी हैं जो अस्थायी रूप से रूस के कब्जे में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनमत की कोई मान्यता नहीं होगी। ऐसा करने पर रूस को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से और मजबूत प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
27 Mar 2022 04:10PM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा है कि रूस यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि, एक तानाशाह एक साम्राज्य को मिटाने पर अमादा है। लेकिन वह आजादी के लिए लोगों की एकजुटता व प्यार को कभी मिटा नहीं पाएगा। एक साम्राज्य को मिटाने पर अमादा तानाशाह- बाइडन
27 Mar 2022 10:13AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने कहा कि वह डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के प्रक्षेपण की निंदा करता है। भारत ने बातचीत का आह्वान करते हुए कहा, "यह क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करता है।" उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह 2017 के बाद पहली बार आईसीबीएम का परीक्षण किया।
26 Mar 2022 10:58AM,by: Babuaa Desk
रूस; चीन और तुर्की जैसे "दोस्ताना" देशों से तेल और गैस निर्यात के लिए बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने पर विचार कर रहा है। रूस की ऊर्जा समिति के प्रमुख पावेल ज़ावलनी ने कहा कि "मित्र" देशों को बिटकॉइन या उनकी स्थानीय मुद्राओं में भुगतान करने की अनुमति दी जा सकती है। ज़ावलनी ने यह भी कहा उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के "अमित्र" देशों को रूबल में प्राकृतिक गैस बेचने के फैसले का समर्थन किया।
26 Mar 2022 10:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

