स्विट्ज़रलैंड में एक ही परिवार के 5 सदस्य सामूहिक खुदकुशी के उद्देश्य से बहु-मंज़िला इमारत के 7वें फ्लोर से कूद गए जिनमें 8-वर्षीय बच्ची भी शामिल है। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15-वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
25 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने मानवीय सहायता के रूप में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की पांचवीं खेप अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अफगानिस्तान भेजी। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, "अफगानिस्तान को अब तक 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की खेप सफलतापूर्वक भेजी गई हैं।" उन्होंने आगे अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
24 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बात करते हुए यूक्रेन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विवाद को समाप्त करने और बातचीत व कूटनीति के रास्ते पर लौटने के लिए भारत की लगातार अपील को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से फोन पर की बात
23 Mar 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच एक सुपरमार्केट में रूसियों को चीनी के लिए आपस में लड़ते दिखाया गया है। इसमें एक कर्मचारी को सुपरमार्केट में चीनी की थैलियों से भरी ट्रॉली को धक्का देते हुए दिखाया गया, जिससे दुकानदारों को कुछ पकड़ने के लिए एक-दूसरे से लड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पिछले सप्ताह के अंत से रूस में चीनी की कीमतों में 12.8% की वृद्धि हुई है। रूस: सुपरमार्केट में शक्कर के लिए लोग आपस में भिड़े
22 Mar 2022 01:33PM,by: Babuaa Desk
हाल ही में आए भूकंप के कारण कई बिजली संयंत्रों में परिचालन बंद होने के बाद जापान नेब्लैकआउट अलर्ट जारी किया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने चेतावनी दी है कि मौजूदा बिजली उपयोग दर पर 20-30 लाख घरों में जल्द ही बिजली की कमी हो सकती है। सरकार ने नागरिकों, व्यवसायों और स्थानीय अधिकारियों से बिजली के उपयोग को कम करने का आग्रह किया है।
22 Mar 2022 01:33PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




