संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अब तक यूक्रेन से करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। ये यूक्रेन की कुल आबादी की एक चौथाई है। उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध इतना विनाशकारी है कि 10 मिलियन (1 करोड़) लोग देश के अंदर व विदेशों में विस्थापित हुए हैं।"
21 Mar 2022 06:29AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन अगर (बातचीत) विफल हुई तो इसका मतलब तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।" ज़ेलेंस्की ने कहा, "अगर हमारे पास युद्ध को रोकने का सिर्फ 1% मौका है तो मुझे लगता है कि हमें इसे मौके को भुनाने की ज़रूरत है।"
21 Mar 2022 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
न्यूज़ीलैंड के सेंसर बोर्ड द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के वर्गीकरण (क्लासिफिकेशन) के फैसले के बाद वहां इसकी रिलीज़ पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से अपनी चिंताएं ज़ाहिर करते हुए कहा था कि फिल्म से 'मुस्लिम-विरोधी भावनाओं' और 'संभावित घृणा' को हवा मिल सकती है।
21 Mar 2022 05:39AM,by: Naveen kumar sahu
मारियोपोल (यूक्रेन) के सिटी काउंसिल ने कहा है कि रूसी सेना ने शनिवार को एक आर्ट स्कूल पर बमबारी की जहां लगभग 400 निवासियों ने शरण ले रखी थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इससे पहले रूसी सेना ने मारियोपोल में एक थिएटर पर बमबारी की थी जहां सैकड़ों नागरिक शरण लिए हुए थे।
20 Mar 2022 02:29PM,by: Naveen kumar sahu
न्यूज़ीलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने अपने देश में 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज़ करने की मांग कर कहा है कि इसे सेंसर करना न्यूज़ीलैंड के लोगों की स्वतंत्रता पर 'हमला' है। पीटर्स ने कहा, "फिल्म सच्ची और वास्तविक घटनाओं के बारे में है। इसे सेंसर करना 9/11 के हमले की सभी तस्वीरों को सार्वजनिक जानकारी से हटाने जैसा होगा।"
20 Mar 2022 02:11PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

