पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी पर राजनीति न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे इस अभियान का उत्साह कम होगा। इस स्थिति में ऐसा करना हमारी खराब छवि पेश करेगा। हमें मिलकर काम करना चाहिए। युक्रेन संकट: पूर्व पीएम देवगौड़ा ने की राजनीति न करने की अपील
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन ने बताया है कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान एंटोनोव एएन-225 'मरिया' को रूसी सेना ने नष्ट कर दिया है जिसका यूक्रेनी भाषा में मतलब 'सपना' है। 6 टर्बोफैन इंजन और 290 फीट के विंग्सपैन वाला यह विमान अधिकतम 2,50,000 किलोग्राम पेलोड ढो सकता था। कीव की एंटोनोव कंपनी ने अब तक केवल एक एएन-225 बनाया है।
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
रूसी हमले के बीच संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानियों और विद्यार्थियों की सहायता के लिए राज्य बीजेपी ने हेल्पलाइन नंबर 08929208080 शुरू किया है। इस नंबर पर 24x7 कॉल कर सूचनाएं साझा की जा सकेंगी। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने हेल्पलाइन की औपचारिक शुरुआत कर कहा कि जानकारियां एकत्रित कर केंद्रीय टीम के साथ निरंतर संपर्क और संवाद रखेंगे
01 Mar 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है, "हम यूक्रेन को दवाएं समेत अन्य मानवीय सहायता भेजेंगे।" भारत का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन पर महासभा का सत्र बुलाने को लेकर यूएनएससी की वोटिंग में भारत शामिल नहीं हुआ था। हम यूक्रेन को दवाएं समेत अन्य मानवीय सहायता भेजेंगे: भारत
01 Mar 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कीव (यूक्रेन) में फंसी एक भारतीय छात्रा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में छात्रा ने कहा, "हम कीव में फंसे हैं। चारों तरफ से घिरे हुए हैं। एक दोस्त ने मुझे बताया है कि यहां से निकले बच्चों को रूसी सैनिकों ने रोका, सिर्फ भारतीय लड़कियों को अपने साथ ले गए। लड़कों का कुछ पता नहीं है।"
28 Feb 2022 03:25PM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में भारत के दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए नई एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पश्चिमी इलाकों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचें। यूक्रेन रेलवे निकासी के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है। भारतीय छात्रों के लिए जारी हुई नई एडवायजरी
28 Feb 2022 12:54PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


