यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र समासभा ने विशेष आपात सत्र बुलाया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद सत्र इसकी अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में यह 11वां मौका होगा, जब विशेष आपात बैठक बुलाई गई है। युक्रेन संकट : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुलाया विशेष सत्र
28 Feb 2022 05:48AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों को पड़ोसी देशों के माध्यम से निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के उड़ानों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, आज बुखारेस्ट (रोमानिया) व बुडापेस्ट (हंगरी) से 1-1 विमान जबकि मंगलवार व बुधवार को बुखारेस्ट से 2-2 विमान भारत के लिए प्रस्तावित हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
कनाडा ने तत्काल प्रभाव से सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलगाबरा ने ट्वीट किया, "हम यूक्रेन के खिलाफ अकारण हमलों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराएंगे।" इससे पहले जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, समेत अन्य कई देशों ने रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी। कनाडा ने रूसी विमानों के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस
28 Feb 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा, "बेल्जियम ने सभी रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, "हमारा यूरोपीय आसमान खुला आसमान हैं, ये उन लोगों के लिए खुला है जो लोगों को जोड़ते हैं, न कि उनके लिए जो क्रूरता से आक्रमण करना चाहते हैं।" बेल्जियम ने भी रूसी विमान के लिए हवाई क्षेत्र किया बंद
28 Feb 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की पूर्व मिस ग्रैंड अनासतासिया लियेना शामिल हो गई हैं। 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनैशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व करने वालीं अनासतासिया ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सैनिकों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेन की सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति को मार दिया जाएगा।"
27 Feb 2022 02:05PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


