कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में 'बिजली संकट' को लेकर केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकारों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "आज पूरा राज्य बिजली कोयला संकट से जूझ रहा है। यह चिंता का विषय है। बीजेपी इसे हल्के में ले रही है। वे स्थिति को उसी तरह से संभाल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोविड-19 महामारी का कुप्रबंधन किया था।" बिजली संकट को हल्के में ले रही सरकार: कमलनाथ
01 May 2022 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
पटियाला (पंजाब) में शिवसेना और खालिस्तान समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि "हमने पहले ही कहा था कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है।" उन्होंने कहा, "पंजाब एक बॉर्डर राज्य है और बॉर्डर राज्य में ऐसी पार्टी का सत्ता में होना देशहित में नहीं है।"
01 May 2022 04:32AM,by: Naveen kumar sahu
हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर जारी सियासी बहस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ज़रूरी मुद्दों को छोड़कर देश में जाति-धर्म जैसे मुद्दों पर बहस चल रही है जिससे देश पीछे जा रहा है। लोगों के असली मुद्दों (महंगाई, बेरोज़गारी) पर बात होनी चाहिए, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
01 May 2022 04:32AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर कहा कि, "हमारे विचार से सभी वाकिफ हैं। हम किसी धर्म में हस्तक्षेप नहीं करते हैं।" परेरा (पूर्णिया) में इथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "ये सब बेकार की बाते हैं। इथेनॉल की बात कीजिए। यहां सभी धर्मों को अपना काम करने की इजाज़त है।
30 Apr 2022 03:37PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि आप इस मुद्दे पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हम आपस में लड़ रहे हैं ये देखकर बालासाहेब ठाकरे जरूर खुश होंगे। हनुमान चालीसा विवाद: अश्विनी चौबे पर संजय राउत का पलटवार
30 Apr 2022 03:34PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बिजली संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तंज़ कसते हुए ट्वीट किया, "सरकार ने सही समाधान खोजा है: यात्री ट्रेनों को रद्द करें और कोयले के रेक चलाएं!" उन्होंने कहा, "कोयला, रेलवे या बिजली मंत्रालयों में किसी तरह की अक्षमता नहीं है। दोष कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों का है! "मोदी हैं, मुमकिन है।"
30 Apr 2022 03:08PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहाली (पंजाब) में 29 एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की है। सिद्धू ने कहा, "पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल को मेरा प्रणाम! पंजाब के लिए आगे बढ़ने का यही तरीका है। उम्मीद है कि यह 29 जल्द ही 29000 में बदल जाएगा।" पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने मान सरकार की तारीफ
30 Apr 2022 07:28AM,by: Naveen kumar sahu
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि, 'सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?
29 Apr 2022 09:39AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



