गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसकी राज्य इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया सहित आप के कई सदस्यों को दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना तब हुई जब सूरत नगर निगम में अपने पार्षदों पर कथित हमले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय तक मार्च किया।
03 May 2022 09:39AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री अमित शाह कर्नाटक की अपनी एक दिवसीय यात्रा के लिए बेंगलुरु पहुंचे, जहां अगले साल की शुरुआत में मतदान होना तय है। शाह का स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि आदि ने एचएएल हवाई अड्डे, बेंगलुरु में किया। शाह रखेंगे नृपथुंगा विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे, जिसे पहले सरकारी साइंस कॉलेज कहा जाता था l
03 May 2022 07:41AM,by: Babuaa Desk
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस' हटा दिया है। हार्दिक के बायो में अब 'भारतीय देशभक्त, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता, बेहतर भारत के लिए समर्पित' लिखा हुआ है। इससे पहले, हार्दिक ने अलग-अलग मौकों पर कहा था, "मेरी नाराज़गी गुजरात प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से है।" हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से हटाया 'कांग्रेस'
02 May 2022 03:57PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया। राउत ने फडणवीस के इस दावे कि अयोध्या में ढांचा ढहाए जाते वक्त कोई शिवसेना नेता मौजूद नहीं था, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि ढांचा गिराने में शिवसेना की क्या भूमिका थी? महाराष्ट्र: फडणवीस पर राउत का पलटवार
02 May 2022 01:59PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया है कि 2002 गोधरा दंगों के बाद उनके दिवंगत पिता बालासाहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब सीएम) का समर्थन किया था। उस समय मोदी को गुजरात सीएम पद से हटाने की मांग की गई थी लेकिन 'बालासाहब ने आडवाणी को कहा था कि अगर मोदी को हटाया तो बीजेपी गुजरात हार जाएगी'।
02 May 2022 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, "मेरी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जो सफर जंतर-मंतर से शुरू हुआ था वह आज राज्यसभा तक पहुंचा है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का मौका दिया।"
02 May 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब से राज्यसभा के लिए चयनित 'आप' नेता राघव चड्ढा ने आज सांसद के रूप में शपथ ली और कहा कि, "यह मेरे जीवन का नया अध्याय" है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए उन्हें अपना "गुरु" बताया। 'आप' नेता संजीव अरोड़ा और अशोक कुमार मित्तल ने भी पंजाब से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा सांसद के रूप में राघव चड्ढा ने ली शपथ
02 May 2022 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा कि, "नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से वैश्विक नेता मुंबई नहीं आए हैं। उन्हें गुजरात और फिर दिल्ली ले जाया जाता है।" उन्होंने कहा, "शरद पवार जब कहते हैं कि प्रधानमंत्री विश्व के नेताओं को गुजरात ले जाकर अपने राज्य का विकास करते हैं तो इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।"
02 May 2022 12:52AM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा, "जैसे भगवान राम के पास धनुष, भगवान कृष्ण के पास सुदर्शन चक्र था वैसे ही बाबा (योगी आदित्यनाथ) के पास ‘बुलडोज़र’ है।" साक्षी महाराज ने कहा, बुलडोज़र का इस्तेमाल भू-माफियाओं के खिलाफ किया जा रहा है और प्रदेश की 99% जनता इससे खुश है।
01 May 2022 09:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


