02 May 2022
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस' हटा दिया है। हार्दिक के बायो में अब 'भारतीय देशभक्त, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता, बेहतर भारत के लिए समर्पित' लिखा हुआ है। इससे पहले, हार्दिक ने अलग-अलग मौकों पर कहा था, "मेरी नाराज़गी गुजरात प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से है।" हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर बायो से हटाया 'कांग्रेस'
02 May 2022 03:57PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए विशेष पीएमएलए अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन ईडी ने जमानत याचिका का विरोध किया है। नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर है। ईडी ने किया नवाब मलिक की जमानत याचिका का विरोध
02 May 2022 03:03PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया। राउत ने फडणवीस के इस दावे कि अयोध्या में ढांचा ढहाए जाते वक्त कोई शिवसेना नेता मौजूद नहीं था, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि ढांचा गिराने में शिवसेना की क्या भूमिका थी? महाराष्ट्र: फडणवीस पर राउत का पलटवार
02 May 2022 01:59PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कपूर की नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए हुई है। कपूर 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह 30-नवंबर, 2021 को पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे।
02 May 2022 01:56PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के विवाद को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कानून सबके लिए एक है इसलिए ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिरों और मस्जिदों दोनों जगहों से ही लाउडस्पीकर हटा लिए जाएंगे। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
02 May 2022 01:56PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






