ज़रा हटके

Generic placeholder image

पुलिस ने बताया कि 400 से अधिक छात्रों को फर्जी मेडिकल डिग्री बेचने और उनसे 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विजय शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने कहा, "जांच में पता चला है कि खुसरो मेमोरियल पी.जी. कॉलेज ने लगभग 400 छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों से फर्जी एमबीबीएस डिग्री जारी की थी। विजय शर्मा सहित कॉलेज प्रबंधन ने इन छात्रों से लगभग 3.7 करोड़ रुपये फीस के रूप में वसूले, जिन्हें फर्जी डिग्री के बारे में तब तक पता नहीं था, जब तक कि उन्होंने लाइसेंस या नौकरी के लिए आवेदन करने का प्रयास नहीं किया।"

19 Sep 2024 01:14AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अमर बलिदानी गोंड राजा श्री शंकर शाह और उनके पुत्र श्री कुंवर रघुनाथ शाह की 18 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी ने अंग्रेजों के अत्याचार और गुलामी विरुद्ध आवाज उठाई और अपना बलिदान देकर मध्य भारत में आजादी की अलख जगाई। श्री साय ने कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी अमर बलिदान गाथा  चिरकाल तक भारतीयों को गर्व, गौरव और स्वाभिमान की अनुभूति कराती रहेगी।

18 Sep 2024 02:17AM,
by: Babuaa Desk