01 Feb 2024

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें रोजगार मूलक कार्यो में प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर बेघर, बेसहारा, घुमंतू, दिव्यांग, बच्चों और महिलाएं मिलने पर उन्हें पुर्नवास केन्द्र में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक पर संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

01 Feb 2024 03:21PM,
by: Tikendra Sinha