01 Feb 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। यह आर्थिक सहायता राशि शहीद जवानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से अतिरिक्त है।
01 Feb 2024 11:20AM,by: Tikendra Sinha
जय जोहार क्लब खरोरा द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शुभारम्भ किया। मंत्री श्री वर्मा ने संभाग से आये सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन मे हमें कभी घबराना नही है। खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी कमियों का पता चलता है। जिस तरह खेल में जीत-हार होती है वैसे ही जिन्दगी में सफलता और असफलता भी होती है। खेल से प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। जीवन एक खेल की तरह है इसे खेलना जरूरी है।
01 Feb 2024 11:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत का आह्वान किया है। इस आह्वान को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। देश के समावेशी विकास का बजट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
01 Feb 2024 11:19AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य कर मुख्यालय रायपुर में ईओडीबी-इज ऑफ डूविंग बिजीनेस कक्ष का सृजन किया गया है। चौधरी के निर्देश पर प्रशासनिक कार्य सुविधा तथा करदाताओं की सुविधा की दृष्टि से उक्त कक्ष ‘ईओडीबी‘ का सृजन किया गया है। रायपुर में करदाताओं की सुविधा के लिए ‘‘ईओडीबी‘‘ कक्ष स्थापित
01 Feb 2024 10:58AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने संसद की सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों द्वारा कोर्ट के समक्ष किए गए दावे का हवाला देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को इस मामले में जिम्मेदार ठहराने की साजिश की जा रही है। ‘संसद की सुरक्षा चूक मामले में रची गई ये बड़ी साजिश’: कांग्रेस
01 Feb 2024 09:43AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी नेताओं या I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं पर जो कार्रवाई की जा रही है, उसकी वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बदले की राजनीति में विश्वास करते हैं। मोदी-शाह का प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास- जयराम रमेश..
01 Feb 2024 09:43AM,by: Vinay Jha
झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हम राजभवन से न्योते का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं और हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन हैं। राजभवन नींद से जागे और हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करे। राजभवन नींद से जागे- चंपई सोरेन...
01 Feb 2024 09:43AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








