01 Jun 2023
छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने नियमों के मुताबिक एग्रीमेंट के अनुसार समय सीमा पर सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले प्रमोटर पर जुर्माना लगाया है। समय सीमा के भीतर एग्रीमेंट के नियमों का पालन न करने एवं आवेदक पक्ष को सुविधा मुहैया नहीं कराए जाने पर विलंबित अवधि की ब्याज राशि 3 लाख 91 हजार 809 रूपए का जुर्माना लगाया गया और प्रमोटर को दो महीने में संबंधित आवेदक को भुगतान करने का आदेश दिया गया था। एग्रीमेंट का पालन न करने वाले प्रमोटर पर लगा जुर्माना
01 Jun 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अभिनव पहल करते हुए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत यह शपथ कार्यक्रम एक जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए प्रदेशवासियो ंसे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ कार्यक्रम आज
01 Jun 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 जून गुरूवार को रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा 465 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री आज रायगढ़ प्रवास पर
01 Jun 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर सवाल खड़ा करना भाजपा की बौखलाहट को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा राम वन गमन पथ, माता कौशल्या मंदिर का भी विरोध कर चुकी है। अब रामायण महोत्सव में भी उसको पीड़ा हो रही है। भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में भगवान राम की स्मृतियो को विस्मृत करने का महापाप किया था। जब कांग्रेस की सरकार राम काज कर रही तो भाजपा को पीड़ा हो रही है।
01 Jun 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





