01 Jun 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 जून को अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इसका शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिलेगी। रामायण के अरण्य काण्ड पर रामायण दलों की प्रतियोगिता प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। रामलीला मैदान में तीन दिनों तक रामकथा की अविरल भावधारा बहेगी। इस राष्ट्रीय महोत्सव में केरल, कर्नाटक, ओड़िसा, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रामायण दल शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ से भगवान श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे।   

01 Jun 2023 03:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल सेे आज यहां उनके निवास कार्यालय में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के अध्यक्ष श्री गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री गणेश कर ने नाचा द्वारा बनवाए गए छत्तीसगढ़ी एप ‘छत्तीसकोश’ के लांच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को श्री गणेश कर ने बताया कि इस एप में अंग्रेजी भाषा के 25000 शब्दों का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया गया है। साथ ही 22 साहित्यकारों की कहानी, निबंध, उपन्यास आदि के संग्रह भी एप पर उपलब्ध हैं। इस एप का लाभ सभी छत्तीसगढ़ी भाषी व भाषा में रुचि रखने वाले सुधिजन उठा सकेंगे। छत्तीसकोश एप का लांच आगामी 10 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नाचा संगठन को ‘छत्तीसकोश’ एप के निर्माण के लिए बधाई देते हुए आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

01 Jun 2023 03:36AM,
by: Tikendra Sinha