01 Aug 2023
पुलिस ने कहा कि हरियाणा में तनाव के बीच, गुरुग्राम की एक मस्जिद में आग लगा दी गई और नायब इमाम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर 70-80 लोगों की भीड़ ने मस्जिद में आग लगा दी। डीसीपी (पूर्व) नितीश अग्रवाल ने कहा, "हमने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।"
01 Aug 2023 05:52AM,by: Babuaa Desk
इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला ने नूंह में दो समूहों के बीच सांप्रदायिक झड़पों को लेकर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार की आलोचना की और कहा कि सरकार को दंगे भड़कने की आशंका के बारे में जानकारी थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। चौटाला ने कहा, ''भाजपा लगातार देश और प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद भड़काकर गंदी राजनीति कर रही है।''
01 Aug 2023 05:52AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात के दौरान पैता में अघरिया समाज के सामाजिक भवन ‘‘श्रीकृष्ण धाम‘‘ के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विगत दिवस 01 करोड़ रूपए की सहयोग राशि प्रदाय करने की घोषणा पर उनका आभार जताया।
01 Aug 2023 04:01AM,by: Tikendra Sinha
बालोद जिले के ग्राम झलमला के निवासी श्री राजीव नेताम मजदूरी करते थे। उनकी नवजात बिटिया को डॉक्टरों ने हृदय रोग होना बताया और कहा कि वे इसे हैदराबाद ले जाएं, वहीं पर इस बीमारी का इलाज हो पाएगा। राजीव ने कर्ज लेकर, इधर-उधर संपत्ति बेचकर कुछ पैसे जुटाये और बिटिया को हैदराबाद ले गया। वहां बिटिया की सर्जरी हुई।
01 Aug 2023 04:01AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने की योजना इंदिरा आवास का ही बदला नाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने इंदिरा आवास योजना में शुरूआत में केंद्रांश 80 और राज्यांश 20 था जो बाद में 75 और 25 हुआ, मोदी राज में यह 60 और 40 हो गया राज्यों की भागीदारी बढ़ा दी गयी। केंद्र सरकार अपना हिस्सा न देने पड़े इसलिये प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति में हमेशा कोताही बरतती है। गरीबों के आशियाने के सपने को चकनाचूर करने वाले गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार इस दिशा में सतत प्रयासरत रहती है कि प्रत्येक जन कल्याणकारी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले, चाहे वह केंद्र की योजना हो अथवा राज्य की।
01 Aug 2023 04:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









