01 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पहुंचे युवा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के सामने दिल खोल के बात रखी। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए युवाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। परीक्षा की तैयारी और इससे जुड़े अन्य खर्चों के लिए भी परिवार पर उनकी निर्भरता कम हुई है। युवाओं ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने की बात करते हैं। युवाओं को कौशल विकास व उद्यमिता से जोड़ा और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जिन युवाओं को नौकरियां मिली है, उन्होंने ने भी मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी युवाओं को नए रोजगार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों से की बात

01 Aug 2023 04:01AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश की सड़कोें पर घुमंतू पशुओं के विचरण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। पशु धन विकास विभाग द्वारा पशुओं को टैग लगाया जा रहा है। पशुओं को रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे है। पशु मालिको को समझाईश दी जा रही है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर नही छोड़े। यदि ऐसा पाया जाता है तो ऐसे पशु मालिकों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी। सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने और पशुओें के कारण सड़कांे पर होने वाले दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के परिपालन में गठित समिति की बैठक मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई। सड़कों पर पशु छोड़ने वाले पशु मालिको पर रखी जाएगी नजर

01 Aug 2023 04:01AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में कृषि विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कृषि मंत्री का पदभार मिलने के बाद श्री साहू ने पहली बार अधिकारियों की बैठक ली और उनसे कहा कि राज्य सरकार का मुख्य फोकस किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मैदानी अमले कृषि और उससे जुड़े विभागों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए पहल करें। श्री साहू ने कहा कि किसानों को समय पर खाद-बीज आदान सहायता के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

01 Aug 2023 04:01AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के नेतृत्व में आए स्काउट गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने वर्ल्ड स्कार्फ डे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री को स्कार्फ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ से स्काउट गाइड की टीम को विश्व स्काउट जंबूरी दक्षिण कोरिया में सम्मलित होने के लिए राज्य आयुक्त स्काउट एवं अटास इण्डिया छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा एवं उपाध्यक्ष जितेन्द्र साखरे को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

01 Aug 2023 04:01AM,
by: Tikendra Sinha