01 Oct 2023

Generic placeholder image

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि, ''पिछले दो दिनों में हमने सभी राजनीतिक दलों-राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों से मुलाकात की और केंद्र सरकार और राज्य की प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। इसके बाद डीएम, एसपीएस, आईजी, डीआइजी, कमिश्नर और राज्य सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए, महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानी चाहिए... " राजस्थान विधानसभा चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया अपडेट

01 Oct 2023 09:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज यहां 01 अक्टूबर से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस अभियान में रायपुर इंस्ट्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। श्री राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री जी की अपील का पूरे देश में प्रभावी असर हुआ है और लोग स्वस्फूर्त होकर हर वर्ष स्वच्छता अभियान में शामिल होते हैं। राज्यपाल हरिचंदन स्वच्छता पखवाड़ा में शामिल हुए

01 Oct 2023 09:11AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

बीजापुर प्रदेश के मुखिया माननीय श्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच वाणिज्य व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के मार्गदर्शन व बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी के द्वारा किये जनकल्याणकारी विकास कार्यो से प्रभावित हो कर भैरमगढ़ ब्लाक के फुलगट्टा से (पांच) महेश कड़ती, नीला राम कडती, झूमर कडती, मुन्ना कश्यप,मानसिंग यादव व तड़केल से (तेरह) रमेश ककेम, सोना राम रैयाम,सुकरु रैयाम,अर्जुन रैयाम,धनीराम रैयाम,सोमारू रैयाम,सीता राम हेमला,सुकारू हेमला,सुकलु हेमला,सोमारू ककेम, मासाराम उरसा, छन्नू ककेम,राजा राम हेमला सभी (अठारह) लोगो ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है, विधायक निवास बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी,जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला पंचायत सदस्या श्री मति नीना रावतिया उद्दे,जनपद उपाध्यक्ष सोनू राम पोटाम,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुखदेव नाग,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर ने सभी नव प्रवेशी लोगो को कांग्रेस पार्टी का गमछा व फूलमाला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कांग्रेस के लिये समर्पित हो कर काम करने का भी संकल्प लिया है।

01 Oct 2023 09:11AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर कम्युनिटी इमर्सन के दौरान पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो गोपीनाथ पात्रा, आईसीडीएस सेक्टर पर्यवेक्षक शिला नाग, पंचायत सचिव बोंडकु राम ओपोडियामी, ग्राम सभा अध्यक्ष सुधराम कोरसा, वार्ड पंच जीतेंद्र लेपम, राजीव युवा मितन क्लब के अध्यक्ष संजय मिच्चा, सचिव रमेश मिच्चा और की सक्रिय भागीदारी के साथ तुमला गांव के लोगों की उपस्थिति से गुदमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत तुमला आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। बच्चों और महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पोषण, गर्भावस्था देखभाल के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। गांव के विकास में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गयी. उस दिन एक स्वस्थ नागरिक बनने के साथ ही उन्होंने स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लिया.

01 Oct 2023 09:00AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में अंडर-14 सॉफ्टबाल बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय खेलकूद का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक राजनांदगांव जिले में किया गया । 23वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की सॉफ्टबॉल बालिका टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया जहां टीम में बीजापुर की 8बालिकाएं शामिल थी।अनुराधा कोवाशी ,शिल्पा मरपल्ली, अस्मिता मरपल्ली, त्रिवेणी मरपल्ली, अंजली तेलाम, जाह्नवी राउत, सारे दुब्बा और रिंकी हेमला टीम के साथ अकादमी के सहायक कोच कृष्णा डोडी मौजूद थे समस्त जानकारियां अकादमी के हेड कोच सोपान कर्णवार ने दी राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद में बस्तर संभाग को कांस्य पदक

01 Oct 2023 09:00AM,
by: Alanga rao