01 Oct 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सहित जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवाचारी पहल जारी है। गौरतलब है कि समाज के वंचित वर्ग के कल्याण और लोगों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न न्याय योजनाओं का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इन न्याय योजनाओं के फलस्वरूप राज्य में पांच सालों में दो लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि लोगों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। यही वजह है कि आज राज्य के गांव, शहर और बाजार सभी जगह व्यापार-व्यवसाय से गुलजार हो गए हैं और नवरात्र तथा दशहरा-दिवाली के पहले से ही यहां वाहनों के बम्पर खरीदी की शुरूआत हो चुकी है।
01 Oct 2023 12:27PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस नये दौर के समाज में हमारे पुरातन जीवन-मूल्य बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं। हम देखते हैं कि कई बार अपने ही घर में हमारे बुजुर्ग बेगाने हो जाते हैं। उन्होंने जीवनभर जिन लोगों के लिए मेहनत की, जिन लोगों के लिए त्याग किया, जिन लोगों के लिए अपने सपनों की आहूति दी, वे उन्हीं के द्वारा उपेक्षित कर दिए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम : मुख्यमंत्री का सम्बोधन
01 Oct 2023 12:27PM,by: Tikendra Sinha
कल हॉकी जगत में जो हुआ वो अविश्वसनीय औऱ अविस्मरणीय था। चना मुर्रा जैसे गोल वो भी पाकिस्तान के खिलाफ, 4 नही 5 नही 10 गोल, किसे कहते है! सच तो सच होता है और ये सच चीन के एशियाई खेल के हॉकी इवेंट्स में देखने को मिला। पिछले 10 साल में कुल 25 मैच में भारत ने 17 मैच जीते है जो ये भी इशारा करता है कि पाकिस्तान की हॉकी भी पाकिस्तान की राजनीति के समान अस्थिर हो गयी है। अविभाजित भारत के ओलंपिक खेलों में अगर किसी खेल में एकाधिकार था तो वह हॉकी खेल में था। अगले ओलंपिक खेल में जेब मे गोल्ड मेडल लेकर जाते गले मे लटका कर वापस आ जाते। मेजर ध्यानचंद जैसा जादूगर हमारे पास था। 1947 में देश की विभाजन की त्रासदी झेलना पड़ा। नए देश के रूप में पाकिस्तान ने जन्म लिया और बैठे बैठाए एक दुश्मन पड़ोस में मकान मालिक बन बैठा। विभाजन का असर हॉकी खेल पर भी पड़ा। एक दमदार प्रतिद्वंद्वी जो जन्म ले चुका था। पहले इसके चलते भारत का एकाधिकार खत्म हुआ दूसरा एस्ट्रो टर्फ के आने से औऱ तीसरा क्रिकेट की लोकप्रियता ने भारत के राष्ट्रीय खेल के परखच्चे उड़ा दिए। पाकिस्तान हॉकी का सूर्यास्त
01 Oct 2023 10:46AM,by: Babuaa Desk
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगली चरण का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 04 से 06 अक्टूबर तक होगा। दस्तावेज सत्यापन का कार्य शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाना है। इस चरण के लिए संस्थाओं की वरीयता दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों और मेरिट अनुसार सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरा जाना होगा।
01 Oct 2023 10:46AM,by: Tikendra Sinha
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा क्रमशः दिल्ली और कोलकाता में एक साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। टीएमसी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा, तो कोलकाता में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भी इसी तरह का कदम अपनाया जाएगा। तृणमूल मंत्री ने बीजेपी को दी चेतावनी
01 Oct 2023 10:22AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर जिले के ए/222 बटालियन सीआरपीएफ कैंप तथा जांगला पुलिस थाना के जवानों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर जांगला में साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस सफाई अभियान का सफल संचालन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री बी वेंकट रेड्डी के नेतृत्व में हुआ। स्वच्छता अभियान के तहत आयुष्मान अस्पताल जांगला के स्वास्थ्य कर्मी, उच्च माध्यमिक विद्यालय व बालक आश्रम के विद्यार्थी तथा शिक्षकों, ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच, पटवारी एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए बढ चढकर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की, निरीक्षक मोहम्मद महताब, जांगला थाना पुलिस बल व ए/222 बटालियन सीआरपीएफ के समस्त जवान उपस्थित थे। सीआरपीएफ कैंप जांगला ने शुरू किया स्वच्छता अभियान।
01 Oct 2023 10:21AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









