02 Feb 2022
पीएम मोदी ने कहा कि कल निर्मला सीतरमण ने बहुत ही खूबसूरती से, बहुत ही अच्छे ढंग से बजट के कुछ पहलुओं को हमारे सामने रखा है। बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है। पीएम मोदी ने की बजट की तारीफ
02 Feb 2022 06:45AM,by: Naveen kumar sahu
आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल रैली के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2022 पर अपनी राय रखी। कहा कि आज कोरोना के चलते पूरी दुनिया एक चौराहे पर खड़ी हो गई है। आगे की दुनिया वैसी नहीं रहेगी, जैसा कोरोना से पहले थी। भारत आज मजबूत स्थिति में है। भारत को लेकर पूरी दुनिया का नजरिया बदला है। अब पूरी दुनिया हमें मजबूत देखना चाहती है। पूरी दुनिया हमें मजबूत देखना चाहती है: पीएम
02 Feb 2022 06:39AM,by: Naveen kumar sahu
देश में नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता का आह्वान करते हुए, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा, "भाजपा [केंद्र में] को हटाकर बंगाल के समुद्र में फेंकने की जरूरत है। हम चुप नहीं बैठेंगे, हमारे पीएम बहुत अदूरदर्शी हैं।" उन्होंने आगे कहा कि वह "हमारे संविधान को फिर से लिखने" की मांग करते हुए, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए मुंबई जाएंगे।
02 Feb 2022 06:21AM, by: Tulsi Dewangan
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “कालनिधि" इतिहास संघ (हिस्ट्री एसोसिएशन) श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर साधना शर्मा (प्राचार्य) के संरक्षण में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण क्षणों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी भारत की ऐतिहासिक गाथा की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करती है। 21 जनवरी 2022 को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किए जाने के पश्चात विभाग द्वारा डिस्कवरी ऑफ इंडिया, इंडियाज स्ट्रगल, हिंद स्वराज पुस्तकों पर चर्चा, भगतसिंह पर डॉक्युमेंट्री, देश भक्तिगीत प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम का आयोजनों के पश्चात आज समापन समारोह श्री के. सी. त्यागी, माननीय सांसद राज्यसभा के मुख्य अतिथित्य में हुआ। के सी त्यागी जी ने एतिहासिक परिचर्चा के साथ साथ अपने व्यक्तिगत राजनीतिक अनुभवों से आजाद भारत के 75 की यात्रा की भी श्रोताओं को जानकारी प्रदान की।
02 Feb 2022 05:58AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


