02 Mar 2022
रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है, "रूस के खिलाफ 'इन्फॉर्मेशन अटैक' को रोकने के लिए (यूक्रेन की) राजधानी कीव में एसबीयू (यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस) और पीएसओ (साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस यूनिट) सेंटर पर उच्च दक्षता वाले हथियारों से हमला किया जाएगा।" उन्होंने बताया, "हम इन ठिकानों के आसपास रह रहे लोगों से अपना घर छोड़ने का आग्रह करते हैं।"
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में हमला हुआ जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौर्य ने इस हमले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। वहीं अखिलेश यादव ने कहा है, "यह हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है और सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है।" स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुआ हमला
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि अगले तीन दिनों में भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 26-उड़ानें संचालित होंगी। उन्होंने आगे बताया कि बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के अलावा पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के एयरपोर्ट्स का भी उपयोग निकासी उड़ानों के संचालन के लिए किया जाएगा।
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
19-वर्षीय भारतीय निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने काहिरा (मिस्र) में आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में 10-मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। रूस के आर्टेम चेर्नौसोव ने कांस्य जीता। शूटिंग विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता स्वर्ण
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने की ताकत नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से और लोकसभा के पिछले चुनाव में बीएसपी से गठबंधन किया लेकिन वह भाजपा को सत्ता में आने से रोक नहीं सके।
02 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



