03 Feb 2024
साय सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने को लेकर शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू होगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदनकर्ता 5 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। मार्च में मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त..
03 Feb 2024 03:00PM,by: Vinay Jha
रायपुर की अदालत में 9 फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव होने वाला है। इस बार के चुनाव में कोर्ट परिसर की पार्किंग प्रमुख मुद्दा है। रायपुर कोर्ट में रोजाना औसतन 6000 लोग आते हैं। इन्हें गाड़ियों की पार्किंग के लिए परेशानी का सामान करना पड़ता है। अधिवक्ता संघ के चुनाव के 11 पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में है। रायपुर अदालत की पार्किंग बनी चुनावी मुद्दा..
03 Feb 2024 03:00PM,by: Vinay Jha
यशस्वी जायसवाल (209 रन) और जसप्रीत बुमराह (6 विकेट) के प्रदर्शन से भारत ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड पर 171 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन पर नाबाद हैं। जायसवाल-बुमराह के दम पर भारत आगे..
03 Feb 2024 03:00PM,by: Vinay Jha
एक्टर-मॉडल पूनम पांडे ने अपनी डेथ की फेक न्यूज क्रिएट करके सभी को चौंका दिया है। शनिवार को एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो जिंदा हैं। उनकी डेथ सर्वाइकल कैंसर से नहीं हुई है। उन्होंने इसके प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा था। अपनी मौत का नाटक रचने पर ट्रोल हुईं पूनम..
03 Feb 2024 03:00PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ में एक और गारंटी पूरी
03 Feb 2024 02:18PM,by: Tikendra Sinha
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के मदकुदीप में 03 और 04 फरवरी को आयोजित होने वाले कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री श्री वर्मा का स्वागत किया गया। मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर खेल प्रारंभ किया। आज के प्रथम मैच महिला वर्ग में ग्राम खैरी विरुद्ध नयापारा के मध्य खेला गया, जिसमें खैरी की टीम ने 20-10 से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच बेलखुरी विरुद्ध परसदा के मध्य खेला गया, जिसमें बेलखुरी की टीम ने 13- 08 से विजय प्राप्त किया।
03 Feb 2024 02:17PM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय है। श्रद्धेय आडवानी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।
03 Feb 2024 02:16PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







