03 May 2023

Generic placeholder image

वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी की फेस वेल्यू देश में अब गिर रही है यही कारण है कि नंदकुमार साय जैसा वरिष्ठ नेता जो भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर लिये। भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी है। भाजपा के अंदर आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित और शोषित किया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पद से हटा कर भाजपा ने आदिवासी समाज के प्रति अपने रवैय्ये को प्रदर्शित किया था। नंदकुमार साय वरिष्ठतम आदिवासी नेताओं में से एक है उन्होंने भाजपा छोड़ा है तो यह भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच का ही परिणाम है।

03 May 2023 03:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. जाकिर हुसैन की 3 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. जाकिर हुसैन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. हुसैन बेहद अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने बिहार के राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया। वे भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने। उन्होेंने शैक्षिक सुधार पर बल दिया और कई आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुडे़। डॉ. हुसैन भारत में आधुनिक शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

03 May 2023 03:36AM,
by: Tikendra Sinha