03 Jul 2023

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को चैलेंज करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह में जरा भी नैतिकता है गंगा मैय्या के प्रति श्रद्धा है तो हाथ में गंगाजल लेकर बोले कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल उठाई थी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा गंगाजल की आड़ में अपनी झूठ को परोस रही है।कांग्रेस नेताओ ने सरकार बनने के 10 दिन में किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए गंगाजल की शपथ ली थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानों को कर्ज मुक्त कर गंगाजल की सौगंध को पूरा किया।कांग्रेस की सरकार ने आने वाले खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800रु की कीमत में खरीदने की घोषणा की है इसके बाद भाजपा को कोई मुद्दा नहीं बचा है हर मामले में भाजपा असफल हो गई है इसीलिए भाजपा के नेता झूठ बोलकर और मनगढंत आरोप लगाकर राजनीति करना चाहते हैं

03 Jul 2023 02:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vypam.cgstate.gov.in में अपनी प्रोफाईल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। व्यापम द्वारा ली लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों में अतिथि शिक्षकों के बोनस अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। व्यापम ने जारी किए शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम

03 Jul 2023 02:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

03 Jul 2023 02:50AM,
by: Tikendra Sinha