03 Jul 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री जग्गी ने बौद्ध धर्म गुरु श्री दलाई लामा से हुई उनकी मुलाकात के संबंध में जानकारी दी। श्री जग्गी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा से पिछले दिनों हुई भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की मंशा से दलाई लामा को अवगत कराया और मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित गुरूग्राम सिरपुर में 6 से 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग में शामिल होने का आमंत्रण पत्र उन्हें सौंपा। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य का राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि दलाई लामा ने छत्तीसगढ़ में बौद्ध धर्म से जुड़ी विरासत को सहेजने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और आशीर्वाद स्वरूप बौद्ध धर्म का पारंपरिक गमछा और उनका छायाचित्र मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए भेंटस्वरूप भेजा है।
03 Jul 2023 02:50AM,by: Tikendra Sinha
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनका रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को 'बीजेपी की बी-टीम' और इसके नए नामकरण बीआरएस को 'बीआरएस' ( 'बीजेपी रिश्तेदार पार्टी' ) बताया। रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है :राहुल गांधी
03 Jul 2023 12:43AM,by: Tikendra Sinha
काग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया गांधी ने अजित पवार का महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए शरद पवार से बात की और उन्हें समर्थन दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी शरद पवार से बात की क्योंकि वरिष्ठ पवार ने स्पष्ट किया कि अजीत पवार की कार्रवाई का पार्टी द्वारा समर्थन नहीं किया गया था। सोनिया गांधी ने की शरद पवार से चर्चा
03 Jul 2023 12:42AM,by: Tikendra Sinha
टीएमसी नेता मदन मित्रा ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने नाम लिए बिना राज्यपाल की तुलना 'असुर' से कर दी l इसके बाद बीजेपी नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, ''यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल की ओर से ऐसी टिप्पणियां आई हैं. यह उनके नस्लवाद और रवैये को दर्शता है l
03 Jul 2023 12:42AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









