03 Aug 2023
दिल्ली की एक अदालत ने उपहार सिनेमा हॉल की सील हटाने का आदेश दिया, जहां 1997 में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने कहा कि "संपत्ति को सील रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा"। आवेदन अंसल थिएटर्स एंड क्लबोटेल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर किया गया था, जिसके पूर्व निदेशकों सुशील और गोपाल अंसल को सबूतों से छेड़छाड़ के लिए दोषी ठहराया गया था। दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल को डी-सील किया जाएगा
03 Aug 2023 06:20AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक वैज ने कहा कि भाजपा के अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की जरूरत अभी भाजपा शासित राज्यों में है। उन्हें वहां जाकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक करना चाहिये। लाल सिंह आर्य को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मणिपुर सहित सभी भाजपा शासित राज्य में जाना चाहिए, वहां भाजपा की सरकारें अनुसूचित जाति वर्ग की रक्षा करने में असफल और नकारा साबित हो गई है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दलित युवती को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था, अनुसूचित जाति के दुल्हा बने युवा को घोड़े में बैठने से उतार दिया जाता है, उत्तर प्रदेश में दलित युवक को पेशाब पीने मजबूर किया जाता है, दलित युवतियों के साथ दुराचार की घटनाएं होती है उनके घर को जला दिया जाता है और योगी की सरकार मौन बैठी हुई है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अनुसूचित वर्ग के युवा के मुंह पर पेशाब किया जाता है। गुजरात में भी अनुसूचित जाति वर्ग के साथ लगातार अत्याचार हो रहे, मणिपुर की घटना किसी से छिपी नहीं है।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव इलाके में बड़े पैमाने पर किसान जैविक पद्धति से धान की खेती के साथ-साथ फल एवं सब्जी का भी उत्पादन करने लगे हैं। जैविक तरीके से उत्पादन धान का बेहतर मूल्य मिलने की वजह से साल दर साल इसकी खेती का रकबा बढ़ते जा रहा है। जैविक धान को बेचने के लिए किसानों को मंडी और बाजार में जाने की जरूरत भी नहीं होती है। बाहर की आर्गेनिक कंपनियों के प्रतिनिधि किसानों से सीधे जैविक धान को नगद में खरीद लते हैं। कोण्डागांव में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों को इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं मदद देने में दण्डाकारण्य एग्रो प्रोड्यूस कंपनी अहम रोल अदा कर रही है। यह कंपनी स्थानीय प्रगतिशील किसानों द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य खेती को लाभकारी बनाने के साथ ही किसानों को शोषण से बचाना है।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दूधाधारी मठ में स्थापित भगवान श्री राम जानकी, श्री बालाजी और श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीशगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, महापौर नगर निगम रायपुर श्री एज़ाज़ ढेबर, सभापति नगर निगम रायपुर श्री प्रमोद दुबे सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कर्मचारी हित में की गई घोषणाएं अब पूरी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप शासकीय कर्मियों के मंहगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता में वृद्धि के साथ ही संविदा कर्मचारियों के वेतन में भी एकमुश्त वृद्धि के आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में पेंशनरों के मंहगाई भत्ता भी बढ़ा दिया गया है।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री जी आपकी वजह से आज मुझे दूसरा जन्म मिल रहा है। मैं तो बेटी की पढ़ाई के लिए कर्ज में डूबी हुयी थी। चिटफंड कंपनी के झांसे में आकर मैने 15 लाख रूपए गंवा दिए थे। आज आपकी वजह से मुझे 8 लाख 55 हजार रूपए वापस मिल गए हैं। मैं इन पैसों से अपना कर्ज उतार दूंगी और अब अपनी बेटी को निश्चिंत होकर पढ़ा सकूंगी। ये बातें आज धमतरी की रहने वाली श्रीमती शशि सोनी ने वर्चुअल मोड मे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कही।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा लिए गए निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा परिणाम के साथ जारी की जाएगी। इसके साथ ही आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में जिनमें इंटरव्यू के ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा।
03 Aug 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









