04 Mar 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक श्री नन्दकुमार साहू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य नाचा कला को संरक्षित एवं सम्वर्धित करना है, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 357 नाचा-दल शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री घसिया राम देशमुख, डॉ. पीलेश्वर कुमार साहू, श्री मुक्ति सुधा दिवाकर और श्री मनीष बेलचंदन भी उपस्थित थे।

04 Mar 2023 01:01AM,
by: Babuaa Desk