04 Jul 2021
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जर्मनी ने टीके की मिक्स डोज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जर्मनी की सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि लोग ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की पहली डोज के बाद दूसरी डोज में फाइजर या मॉडर्ना का टीका लगवा सकते हैं। जर्मनी: लोगों को कोरोना टीके की मिक्स डोज लगवाने की दी गई सलाह
04 Jul 2021 07:58AM,by: Vikash Kumar
बीते डेढ़ साल से कोरोना नए-नए स्वरूपों के साथ न सिर्फ ज्यादा संक्रामक हो रहा है बल्कि इसके लक्षण भी बदलते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों में पता चला है कि इन दिनों दुनियाभर में तेजी से फैलते डेल्टा स्वरूप से संक्रमित लोग पिछले साल उभरे कोरोना के शुरुआती लक्षणों से अलग अनुभव कर रहे हैं। ब्रिटेन के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि जिसे हम मामूली सर्दी-जुकाम समझ रहे हैं, वह भी अब कोरोना का लक्षण हो सकता है।
04 Jul 2021 07:14AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट ने भी कोरोना की दूसरी लहर के बाद सामान्य होते हालातों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है। अदाकारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) की शूटिंग के लिए लौट गई है। आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म के सेट पर पहले दिन पहुंचते ही एक तस्वीर क्लिक करवाई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा। आलिया भट्ट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डार्लिंग्स के सेट पर पहला दिन। बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म, लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर ही रहूंगी। इस वक्त मैं बहुत नर्वस एक्टर हूं। मुझे नहीं पता ये क्या है। नई फिल्म के शुरू होने से पहले वाली रात, मैं ये नर्वस वाली फीलिंग अपने पूरे शरीर में महसूस करती हूं। मैं पूरी रात सपने देखती हूं। शूटिंग से पहले रातों को क्यों 'अनइजी' फील करती हैं आलिया भट्ट
04 Jul 2021 06:28AM,by: Vikash Kumar
फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा हुआ है। फिलीपींस का एक सैन्य हवाई जहाज को क्रैश हो गया। इसमें कम से कम 85 लोग सवार थे। फिलीपींस के सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजना ने ये जानकारी दी। हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ।15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये विमान C-130 था। इसके जलते हुए मलबे से 15 लोगों को बाहर निकाला गया।
04 Jul 2021 05:58AM,by: Vikash Kumar
पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा लगाए चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है। तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए।इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे।
04 Jul 2021 05:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





