05 Feb 2024

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। श्री साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

05 Feb 2024 02:32PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए तथा योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से आज प्रदेश के सभी जिलों में भी आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन पत्र भरने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन पत्र जमा करने वाले स्थानों ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा विशेष कैम्प में पहुंच रही हैं और अपने आवेदन पत्र जमा कर रही हैं। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।  महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाओं में दिख रहा भारी उत्साह

05 Feb 2024 02:32PM,
by: Tikendra Sinha