05 Apr 2023

Generic placeholder image

चार्टर प्लेन के इस सुविधा के दौर में भी जैन संत परंपरागत साधनों को त्याग कर पैदल चलते हैं। यह महावीर स्वामी का दिखाया हुआ अहिंसा और अपरिग्रह का रास्ता है। महावीर स्वामी का त्याग का रास्ता स्तुत्य है। भगवान महावीर के रास्ते पर दुनिया चलें तो सब जगह शांति होगी। अहिंसा ताकतवर और ज्ञानी लोगों का हथियार है। मनुष्य विवेकवान है और सोचता है, इसी वजह से विवेकी व्यक्ति हिंसा का रास्ता नहीं अपनाता। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के पुराने गंज मंडी प्रांगण में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। 

05 Apr 2023 02:34AM,
by: Babuaa Desk