05 Nov 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की और कहा, "AAP पार्टी आपका (प्रधानमंत्री) समर्थन करेगी, बस आप एक दोस्त की नौकरी करना बंद कर दें। दोस्त की दोस्ती छोड़ दें... लेकिन इस देश को अगर एक दोस्त चलाएगा तो अपनी जान की परवाह किए बिना देश का हर बच्चा इसकी खिलाफत करेगा।
05 Nov 2023 03:41PM,by: Tikendra Sinha
महुआ ने एक्स पर भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी फर्जी कहानी के साथ महिला सांसदों को बाहर करने से पहले याद रखें कि मेरे पास एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है। अध्यक्ष के सस्ते घिनौने अप्रासंगिक सवाल, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध - सब कुछ आधिकारिक ब्लैक एंड व्हाइट में है। ये सब बेहूदा और बेशरम तरीके का है। " एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है : महुआ मोइत्रा
05 Nov 2023 03:41PM,by: Tikendra Sinha
बिलासपुर संभाग के मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी धरमदास भार्गव के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया, जिसमें संयोजकऔर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी रोड शो में शामिल हुए।
05 Nov 2023 12:17PM,by: Tikendra Sinha
भीलवाड़ा में चुनाव को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को एक चुनावी जनसभा में बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी कहीं नहीं है। हम मानते हैं कि यहां सिर्फ कांग्रेस बनाम ईडी की लड़ाई है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने हमें परेशान किया अब मेरे बेटे को नोटिस भेज दिया और दिल्ली बुला लिया। ना कोई केस, ना कोई शिकायत और ना ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी के लोग खुद झूठी शिकायत करते हैं और फिर खुद ही दिल्ली बुला ले रहे हो।
05 Nov 2023 11:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









