05 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर :डूमरतराई औषधि वाटिका में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को कॉन्फेडेरेशन आफ फार्मा डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काम्पलेक्स तक पहुंच मार्ग नहीं होने पर आने जाने में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया और एक पहुंच मार्ग की मांग की। मंत्री डॉ डहरिया ने उनकी अनुरोध पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के जोन कमिशनर को फोन लगाया और मौके पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वाटिका काम्पलेक्स में पहुंच मार्ग नहीं होने पर निर्देशित किया कि स्टीमेट बनाकर प्रकरण प्रस्तुत करे। मंत्री डॉ डहरिया के निर्देश पर जोन कमिशनर क्रमांक 10 ने मौके पर इंजीनियरों को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा। जोन कमिशनर ने बताया कि मेडिकल काम्पलेक्स तक सीसी रोड़ बनाने स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ डहरिया द्वारा उनकी अनुरोध को गंभीरता से लिए जाने और तत्काल ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर खुशी जताई है।

05 Dec 2020 02:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

05 Dec 2020 01:18PM,
by: Thaneshwar sahu