06 Jan 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रशासन को सरल-सुगम बनाने के क्रम में बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 7 जनवरी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन बिलासपुर की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित करेंगी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड के लिए चुना गया है। जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर एनआईसी बिलासपुर के डीआईओ अरविंद यादव और सहायक डीआईओ मनोज कुमार सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की टीम को बधाई दी है।   छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

06 Jan 2023 02:22PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में पटेल-मरार समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शुभकामना दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी है। बाजार में आपके द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है, इसलिए सबसे पहले बिकती है। मुख्यमंत्री ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि आप सभी सरकार की बाड़ी योजना का लाभ जरूर उठाएं। इससे कम लागत में सब्जी का उत्पादन बढ़ेगा। सरकार द्वारा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। वहां ड्राई मशीन का उपयोग करके सब्जियों को आकर्षक पैकिंग करके बाजार में अच्छा दाम लिया जा सकता है। आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, क्योंकि कृषि वैज्ञानिकों ने कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी बढ़ी है। पटेल-मरार समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सब्जी की टोकरी भी भेंट की गई। इस अवसर पर विधासभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, श्री विनय भगत मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, श्री देवचरण पटेल, श्री रामसुंदर पटेल, श्री पवन पटेल, श्री आत्मनारायण पटेल एवं बड़ी संख्या में पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

06 Jan 2023 10:20AM,
by: Babuaa Desk