06 Feb 2022
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने प्राइवेट कॉलेजों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 50% सीटों पर फीस के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, प्राइवेट कालेजों में 50% सीटों की फीस अब किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी कॉलेज के बराबर होगी। इस शुल्क का लाभ पहले उन उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने सरकारी कोटे की सीटें हासिल की हैं।
06 Feb 2022 07:10AM,by: Naveen kumar sahu
मैनहैटन (अमेरिका) के पास यूनियन स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की कांसे की प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई। न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि जांच के लिए मुद्दा स्थानीय प्राधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। गांधी मेमोरियल इंटरनैशनल फाउंडेशन द्वारा दान दी गई 8-फीट ऊंची प्रतिमा 2 अक्टूबर 1986 को स्थापित हुई थी।
06 Feb 2022 07:10AM,by: Naveen kumar sahu
जयपुर (राजस्थान) में प्रस्तावित नए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कल किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘‘हमारा प्रयास है कि प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार हो और यहां की प्रतिभाएं देश-दुनिया में अपना परचम लहराएं। इसी उद्देश्य के साथ जयपुर के पास चौंप में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा है।’’
06 Feb 2022 07:10AM,by: Naveen kumar sahu
हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किए गए गायक सोनू निगम ने बताया है कि उन्होंने पहले इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने पूछा, 'क्या आपको नहीं लगता कि बहुत देर हो चुकी है?' मेरे 15 साल बाद करियर की शुरुआत करने वाले लोगों को 5 साल पहले सम्मानित किया जा चुका है।" मैंने पहले पद्मश्री लेने से मना किया था: सोनू निगम
06 Feb 2022 07:09AM,by: Naveen kumar sahu
केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि देश के नागरिक इस हद तक असहिष्णु नहीं हो सकते कि वे किसी प्रमाण-पत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर छापने का समर्थन न कर पाएं। 2-जजों की बेंच ने कोविड-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने की मांग वाली याचिका को अस्वीकार किए जाने के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर यह टिप्पणी की।
06 Feb 2022 07:09AM,by: Naveen kumar sahu
"आपकी सेवा" नाम तो फिल्म का था जिस फिल्म के साथ लता मंगेशकर ने अपने गायिका सफर की शुरुआत की थी। तब न तो लता मंगेशकर ने सोचा रहा होगा और न ही किसी ने सोचा होगा कि वे मानव सेवा के लिए इतनी लंबी गायन यात्रा करेंगी वह भी अकेली। दरअसल भगवान ने लता मंगेशकर को सेवा के लिए ही बनाया था। गायन की दुनियां में उनका आना अपने परिवार को आर्थिक सहयोग के संबल प्रदान करना था। इस सेवा को उन्होंने अपने जीते जी बखूबी निभाया। अपने परिवार के अलावा उनका देश भी परिवार था जिसके मनोरंजन का भार भी उन्होंने उठाया । लगभग 63 वर्ष तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने तीन पीढ़ियों के लिए स्वर दिया। शोभना समर्थ, तनुजा औऱ काजोल इस बात के उदाहरण है कि लता ने तीनों के लिए स्वर दिया। लता मंगेशकर जब स्वर की दुनिया मे कदम रख रही थी तब गायन में शमशाद बेगम औऱ नूरजहां का जलवा था। तब के दौर में नाक के भर गायन खूबी मानी जाती थी। लता मंगेशकर ने भी अपने आरंभिक दौर में ये ये नुस्खा आजमाया लेकिन जब वे स्वाभाविक हुई तो दुनियां नर जाना कि स्वर मिठास क्या होती है। "आएगा आएगा आएगा आने वाला" ये गीत महल फिल्म का था जहां से नई लता पल्लवित हुई थी। इसके बाद फिल्म दुनियां में हर नायिका के लिए लता मंगेशकर का स्वर अनिवार्य सा हो गया था। हर संगीतकार की चाहत हुआ करती थी कि लता का गाया गीत जरूर हो। लता मंगेशकर इतनी विराट हो गयी थी कि उनके रहते कोई भी दूसरी गायिका स्थाई नही हो पाई। यहां तक कि आशा भोंसले को भी केवल कैबरे औऱ तवायफखाने के गाना गाने की मजबूरी ही थी। क्लब के दौर आने पर दूसरी गायिकाएं भले ही उभरी लेकिन संगीत और स्वर की समझ का मापदंड अपनाया गया तो विकल्प लता मंगेशकर ही रही। उनके उम्र ने गायन की सीमा तय की तब 1988 में अल्का याग्निक औऱ श्रेया घोषाल के लिए रास्ता बना। लता मंगेशकर के गाये बेहतरीन गीतों की सूची भी बनाई जाए तो 500 से अधिक गाने होंगे जिनमे वे अपनी अंतरात्मा से गानों को गायी होंगी लेकिन जब कभी आंख बंद कर लता जी को सुनना चाहे तो एक गीत" मेरी आवाज ही पहचान है गर याद रहे" जरूर सुनना चाहिए। यही गीत उनके नश्वर शरीर के पंच तत्व में विलीन होने के बाद उनकी पहचान रहेगी। लता मंगेशकर जी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही किया वे जिंदगी भर क्लब में होने वाले गाने नही गायी। अहसास फिल्म में गाये इकलौते क्लब गाना "रूठो ना" को उन्होंने अपनी जिंदगी की भूल माना था। वे सरस्वती की देन थी आत्मा नही बेच सकती थी। उनके गायन का सफर फिल्मो से 2007-2008 के पास थमने लगा था। ऐश्वर्या राय के लिए" हमको हमी से चुरा लो" सम्भवतः अंतिम फिल्म के लिए गाया हुआ गाना था। इसके बाद वे भजन की दुनियां में सिमटते गयी। वस्तुतः स्वर की साधना के लिए लता मंगेशकर के पास यही विकल्प था। वे देश दुनियां में लता दीदी के नाम से जानी जाती रही है। दीदी तेरा देवर दीवाना जब उन्होंने गाया था तब लोगो ने "दीदी तेरा दुनियां दीवाना" भी कहा था। लता मंगेशकर की आवाज़ देश की हवा में घुली हुई है। ऐसा कोई दिन नही जाता जब लता मंगेशकर की मिश्री जैसी आवाज़ कानो में न गूंजती हो। इंसान मर कर यादों में सिमट जाता है लेकिन लता जी की आवाज़ अजर अमर है। शरीर से वे हमारे बीच न सही आवाज़ से तो है। उनकी आवाज़ ही पहचान है ये याद रहेगा हमे। उड़ गई स्वर कोकिला
06 Feb 2022 05:46AM,by: Naveen kumar sahu
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय टेस्ट कप्तान के खाली पद के बारे में पूछे जाने पर भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "अभी के लिए टेस्ट कप्तानी को भूल जाइए।" उन्होंने कहा, "उसके लिए समय है। अभी वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका सीरीज़ पर ध्यान केंद्रित करना है।" टेस्ट टीम की कप्तानी पर बोले रोहित
06 Feb 2022 05:45AM,by: Naveen kumar sahu
हैदराबाद (तेलंगाना) में 11वीं शताब्दी के भक्ति संत रामानुजाचार्य की स्मृति में 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रतिमा संत के ज्ञान, वैराग्य और आदर्शों का प्रतीक है। 216-फीट ऊंची यह प्रतिमा न केवल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी बल्कि भारत की प्राचीन पहचान को भी मज़बूत करेगी।
06 Feb 2022 05:45AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




